फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After cabinet, meeting of MLAs of Purvanchal will be held in Smriti Upvan

कैबिनेट के बाद स्मृति उपवन में होगी पूर्वांचल के विधायकों की बैठक

Thu, 05 Mar 2020 01:32 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 05 Mar 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
After cabinet, meeting of MLAs of Purvanchal will be held in Smriti Upvan
योगी कैबिनेट - फोटो : ANI

होली के बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में होने वाली कैबिनेट बैठक के बाद इसी दिन यहां 100 से ज्यादा विधायक भी जुटेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में स्मृति उपवन में पूर्वांचल के विकास पर विधायकों से चर्चा की जाएगी। उधर, कैबिनेट की बैठक और विधायकों के भ्रमण के लिए स्मृति उपवन तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

दरअसल, एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंतिम पड़ाव को प्रदेश सरकार पर्यटन के केंद्र के रूप में विकसित करना चाहती है। यही कारण है कि प्रयागराज के बाद पड़ाव पर कैबिनेट बैठक की जाएगी। इसके अलावा काशी और गोरक्ष प्रांत के भाजपा विधायकों को यहां भ्रमण के लिए लाया जाएगा। विधायकों के बीच पं. दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


इन आयोजनों के लिए स्मृति उपवन को तैयार किया जा रहा है। कैबिनेट बैठक के लिए सभागार में व्यवस्था बनवाई जा रही है। वहीं, विधायकों की बैठक के लिए वाटर प्रूफ पांडाल की व्यवस्था की जा रही है। दिनभर के इस आयोजन में कई सत्र होंगे, ऐसे में अलग-अलग स्थानों पर बैठने की व्यवस्था रहेगी। यहां बता दें कि 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मृति उपवन का लोकार्पण किया था। इसके बाद से ही इस केंद्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed