{"_id":"62080248a8a9b97a6e1a9b0f","slug":"after-a-month-and-a-half-the-school-bells-will-ring-the-beauty-will-return-varanasi-news-vns6383138199","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ माह बाद बजेगी स्कूलों की घंटी, लौटेगी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ माह बाद बजेगी स्कूलों की घंटी, लौटेगी रौनक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की वजह से डेढ़ माह से बंद कक्षा आठ तक के विद्यालयों में सोमवार से पढ़ाई शुरू होगी। शासन के आदेश पर कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की ही ऑफलाइन पढ़ाई हो रही थी। अब अब आठ तक के विद्यार्थियों की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी तो कोविड प्रोटोकॉल पर विशेष जोर रहेगा। शासन के आदेश के बाद से ही विद्यालयों में क्लासवार समयसारिणी बनाने के साथ ही छात्र-छात्राओं को विद्यालय खुलने का संदेश भी भेजा जा रहा है।
विद्यालयों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने की भी तैयारी की गई है। विद्यालय के गेट पर ही कोविड हेल्प डेस्क बनाया गया है। सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। क्लास में पढ़ाई के दौरान भी सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा।
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने जताई खुशी
वहीं, शासन के इस फैसले पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने खुशी जताई है। शिवदासपुर स्थित सीआरके शिक्षण संस्थान में बैठक कर सदस्यों ने कोरोना प्रोटोकॉल के पालन का संकल्प लिया। बैठक में अध्यक्ष रामआसरे पटेल, समलेश पटेल, घनश्याम प्रजापति, प्रदीप गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, जेपी रावत, संजय राजभर, दिनेश पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
बच्चों को स्कूल भेजते समय मास्क जरूर लगवाएं, समय-समय पर हाथ धुलवाते रहें, घर से बाहर बच्चों को भीड़भाड़ से बचाएं, खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। - डॉ. सीपी गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ, मंडलीय अस्पताल
सुरक्षा के इंतजाम के बीच स्कूल खोलने का फैसला सही है। अब बच्चे भी कोेरोना को लेकर काफी जागरूक हो चुके है। ऐसे में भौतिक पठनपाठन शुरू होना अच्छा है। - रमा सिंह, नारायणपुर
लंबे अंतराल के बाद विद्यालय खुलेंगे तो बच्चों का रूटीन भी बदलेगा। मास्क और सैनिटाइजर के साथ ही बच्चों को स्कूल भेजेंगे।
- चंद्रशेखर पटेल, पिंडरा