फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After 54 years auspicious coincidences are being made on Navratri this year

54 साल बाद नवरात्रि पर बन रहे हैं शुभ संयोग: हाथी पर बैठकर आएंगी मां, राशि के अनुसार ऐसे करें मां का पूजन

Sat, 24 Sep 2022 09:32 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 24 Sep 2022 09:32 AM IST
सार

इस वर्ष नवरात्रि बेहद ही महत्वपूर्ण मानी जाएगी। विशेषकर से मिथुन राशि एवं कन्या राशि वाले जातकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।  मां दुर्गा गज यानी कि हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। मां दुर्गा की हाथी की सवारी को शुभ माना जाता है, साथ ही यह खासी बारिश होने की भी सूचक है।

विज्ञापन
After 54 years auspicious coincidences are being made on Navratri this year
राशि अनुसार करें नवरात्रि पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाएगी। हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष 26 सितंबर,सोमवार से शारदीय नवरात्रि शुरू होकर 05 अक्तूबर को विजयादशमी पर समाप्त हो जाएगी। नवरात्रि पर्व में 9 दिनों तक देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा आराधना की जाएगी। पहले दिन कलश स्थापना करते हुए विधि-विधान से मां दुर्गा की उपासना शुरू होगी फिर अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन किया जाएगा। मान्यता है कि नवरात्रि पर मां दुर्गा स्वर्गलोक से पृथ्वीलोक पर अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए आती हैं। शारदीय नवरात्रि पर देशभर में दुर्गा पूजा के लिए भव्य पंडाल लगाए जाते हैं। 

विज्ञापन
हाथी पर सवार होकर आ रहीं मां दुर्गा
इस साल अश्विन मास की नवरात्रि में मां दुर्गा गज यानी कि हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। मां दुर्गा की हाथी की सवारी को शुभ माना जाता है, साथ ही यह खासी बारिश होने की भी सूचक है। मां दुर्गा की हाथी की सवारी को खेती और फसलों के लिए शुभ माना जाता है। इससे धन-धान्य के भंडार भरे रहते हैं।
विज्ञापन

After 54 years auspicious coincidences are being made on Navratri this year
नवरात्रि डेकोरेशन - फोटो : instagram
आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के अनुसार 
कन्या राशि में स्वराशी बुध चंद्रमा सूर्य की शुक्र युति होने के कारण इस वर्ष नवरात्रि बेहद ही महत्वपूर्ण मानी जाएगी विशेषकर से मिथुन राशि एवं कन्या राशि वाले जातकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी ।

After 54 years auspicious coincidences are being made on Navratri this year
नवरात्रि 2022 - फोटो : अमर उजाला
राशि के अनुसार ऐसे करें पूजन
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए स्कंदमाता की पूजा करना विशेष फलदायी होता है। आपको माता रानी को दूध से बनी मिठाई और लाल पुष्प चढ़ाना चाहिए। साथ ही सिद्धकुंजिका स्रोत का पाठ करें। इससे आपको जमीन अथवा वाहन का लाभ हो सकता है।

2. वृष राशि
वृष राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि वालों को सफेद फूल और सफेद चंदन लगाकर महागौरी की आराधना करनी चाहिए। इसके साथ ही सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करने से आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो सकती है। 

3.मिथुन राशि
इस राशि के व्यक्तियों को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी रूप को पूजना चाहिए। मिथुन राशि के लोग घर-परिवार में सुख-शांति की कामनापूर्ति के लिए माता रानी के 32 नामों का हर रोज स्मरण करें।

4. कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। आपको मां दुर्गा के साथ ही भगवान शिव की भी उपासना करनी चाहिए। कर्क राशि के जातक मां शैलपुत्री का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उन्हें दही, चावल और बताशा चढ़ाएं। इससे आपको शारिरिक कष्टों से छुटकारा मिलेगा।

5. सिंह राशि
धन प्राप्ति हेतु सिंह राशि के लोग मां दुर्गा के कुष्मांडा रूप का ध्यान करें। उन्हें रोली और केसर अर्पित करके कपूर से मां की आरती करें। वहीं दुर्गा सप्तशती का पाठ करना न भूलें।
विज्ञापन

After 54 years auspicious coincidences are being made on Navratri this year
नवरात्रि - फोटो : instagram
6. कन्या राशि
कन्या राशि वाले व्यक्तियों के लिए ब्रह्मचारिणी स्वरूप की सच्चे मन से पूजा करना विशेष फलदायी हो सकता है। इसके लिए आप मां को दूध और चावल से बनी खीर का भोग लगाएं। इससे आपकी सब इच्छाएं पूरी होंगी और व्यापार या नौकरी में सफलता मिलेगी।

7. तुला राशि
तुला राशि का स्वामी ग्रह बुध है। आपको दुर्गासप्तशती का पाठ करना और महागौरी मां को लाल चुनरी चढ़ानी चाहिए। इससे आपके घर-परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।

8. वृश्चिक राशि
इस राशि वालों के लिए मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा करना शुभ रहेगा। नवरात्र में 9 दिनों तक माता की सुबह शाम आरती करना ना भूलें और साथ ही गुड़हल का फूल चढ़ाकर गुड़ का भोग लगाएं।

9. धनु राशि
धनु राशि के लोग धन प्राप्ति के लिए नवरात्र में दुर्गासप्तशती का पाठ करें और मां को पीले रंग की कोई मिठाई तथा तिल का तेल अर्पित करें।

10. मकर राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि के जातक मनोकामना पूर्ति के लिए मां कात्यायनी को नारियल की बर्फी का भोग अवश्य लगाएं।

11. कुंभ राशि
मां अम्बे के कालरात्रि स्वरूप को हलवे का भोग लगाने और देवी कवच का पाठ करने से आमदनी में बढ़ोतरी का आशीर्वाद मिलेगा। साथ ही नवरात्र में तेल का दीपक जरूर जलाएं।

12. मीन राशि
मीन राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। इस राशि के व्यक्तियों को नवरात्रि में नौ दिनों तक दुर्गासप्तशती का पाठ करना चाहिए और मां चंद्रघंटा को केला, पीला फूल अर्पित करें। इससे मां आपकी सभी समस्याएं हर लेंगी।

इस प्रकार से शारदीय नवरात्रि में आप सभी लोग अपने राशि के अनुसार मां भगवती का पूजन आराधन करके समस्त बाधाओं से कष्टों से मुक्ति पा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed