फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After 45 years, All India Sculpture Camp started in Kashi, 15 artists from all over the country arrived

Varanasi News: 45 साल बाद काशी में शुरू हुआ अखिल भारतीय मूर्तिकला शिविर, देशभर के 15 कलाकार पहुंचे

Wed, 21 Jan 2026 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
After 45 years, All India Sculpture Camp started in Kashi, 15 artists from all over the country arrived
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के राज्य ललितकला अकादमी व ललित कला विभाग काशी विद्यापीठ के संयुक्त
राज्य ललित कला अकादमी और ललित कला विभाग, काशी विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में 10 दिवसीय अखिल भारतीय मूर्तिकला शिविर का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। मुख्य अतिथि बीएचयू के मूर्ति कला विभाग के अध्यक्ष प्रो. विनोद सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रो. एस. प्रणाम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

प्रो. विनोद सिंह ने कहा कि राज्य ललित कला अकादमी की ओर से करीब 45 साल बाद अखिल भारतीय मूर्तिकला शिविर का आयोजन किया गया है। यहां युवाओं और नए कलाकारों को सीखने का अच्छा मौका मिलेगा। शिविर में देश के अलग-अलग राज्यों से आए 15 मूर्तिकार अगले 10 दिनों तक पत्थर पर अपनी कला को आकार देंगे।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि ललित कला विभाग का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। शिविर में देश भर से आए कलाकारों में अमरेश कुमार, डॉ. मदन प्रसाद गुप्ता, कृष्णा यादव (वाराणसी), धर्मेंद्र कुमार (गया), मिथुन कुमार दत्ता (धनबाद), गणेश कुशवाहा (आगरा), प्रभाकर सिंह (पुणे), सरोज सिंह (बड़ौदा), भोला कुमार (दिल्ली), प्रदीप जोग दंड (मुंबई), प्रदीप कुमार (हरियाणा), राकेश कुमार सिंह (राजस्थान), गोवर्धन मण्डल (छत्तीसगढ़), सुनील कुमार (चंडीगढ़) और अनुप कुमार सिंह (जमशेदपुर) शामिल हैं। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद, डॉ. रामराज, डॉ. स्नेह लता कुशवाहा मौजूद रहे। संचालन डॉ. शशिकांत नाग और संयोजन डॉ. प्रफुल्ल चंद राव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed