{"_id":"66c9b979660d8394cc0b07ca","slug":"after-11-days-opd-started-running-at-full-capacity-in-bhu-hospital-patients-got-relief-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU Hospital: 11 दिन बाद पूरी क्षमता से चली OPD, मरीजों को राहत; जूनियर-सीनियर रेजिडेंट ने दी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU Hospital: 11 दिन बाद पूरी क्षमता से चली OPD, मरीजों को राहत; जूनियर-सीनियर रेजिडेंट ने दी सेवा
Sat, 24 Aug 2024 04:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:15 PM IST
सार
Varanasi News: बीएचयू अस्पताल के साथ ही ट्रॉमा सेंटर में ओपीडी में सामान्य दिनों की तरह ही ओपीडी के साथ ही वार्ड में सीनियर कंसल्टेंट के साथ रेजिडेंट मरीज को देखते नजर आए। दोनों जगहों पर सुरक्षा कर्मी आने जाने वालों से उनके परिचय पत्र की जांच के साथ ही उनके अस्पताल में आने का कारण भी पूछ रहे थे। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी होती रही।
विज्ञापन
बीएचयू ट्रामा सेंटर में मरीजों को देखते रेजिडेंट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईएमएस बीएचयू में रेजिडेंट की 11 दिन तक चली हड़ताल के खत्म होने के बाद शनिवार से बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की ओपीडी पूरी क्षमता के साथ चली। इस दौरान कंसल्टेंट के साथ-साथ जूनियर और सीनियर रेजिडेंट ने भी मरीजों को देखा और उनकी जरूरी जांच भी की। हालांकि ओपीडी में मरीजों भीड़ थोड़ी कम देखने को मिली।
विज्ञापन
खून की जांच कराने और एक्सरे, अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए भी काउंटर पर मरीजों की भीड़ रही। जबकि हड़ताल के दिनों में यहां सन्नाटा पसरा था। मरीज अपने हाथ में पर्चा लेकर काउंटर पर जांच कराने के लिए खड़े रहे। यहा भी रेजिडेंट ने सेवा दी।
विज्ञापन
कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट हड़ताल पर चले गए थे। वह ना तो ओपीडी में बैठ रहे थे और ना ही वार्ड में मरीजों की सेवा कर रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच, शुक्रवार को देर शाम उन्होंने अपनी हड़ताल खत्म कर दी और शनिवार से सुबह से ओपीडी में काम पर लौट आए। बीएचयू अस्पताल में सुबह 8 बजे पर्चा काउंटर खुलने से पहले ही मरीजों की लाइन लग गई थी। जैसे ही पर्चा बनना शुरू हुआ मरीज ओपीडी में पहुंचे।