फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   After 103 years, the characters of Ramleela bid farewell during the day, a grand ceremony of Kot Farewell

Ramnagar Ki Ramleela: 103 साल बाद दिन में हुई रामलीला के पात्रों की विदाई, कोट विदाई का भव्य समारोह

Sun, 29 Oct 2023 02:35 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 29 Oct 2023 02:35 PM IST
सार

काशीराज परिवार के अनंत नारायण सिंह की मौजूदगी में शनिवार को रामलीला के मुख्य स्वरूपों को किले के हाथी गेट के पास आयोजित भव्य और ऐतिहासिक समारोह में विदाई दी गई।

विज्ञापन
After 103 years, the characters of Ramleela bid farewell during the day, a grand ceremony of Kot Farewell
दुर्ग में आयोजित कोट विदाई - फोटो : संवाद

विस्तार

चंद्रग्रहण की वजह से 103 साल बाद रामनगर की रामलीला के पात्रों का विदाई कार्यक्रम दिन में हुआ। साथ ही एक महीने से चल रहे धार्मिक अनुष्ठान और आध्यात्मिक महासंगम का समापन हो गया। काशीराज परिवार के अनंत नारायण सिंह की मौजूदगी में शनिवार को रामलीला के मुख्य स्वरूपों को किले के हाथी गेट के पास आयोजित भव्य और ऐतिहासिक समारोह में विदाई दी गई। दुर्ग के कर्मचारियों ने बताया कि चंद्र ग्रहण के चलते विदाई समारोह दिन में हुआ। लीलाप्रेमियों का कहना था कि लगभग 103 साल पहले भी दिन में कोट विदाई का आयोजन हुआ था। राजपरिवार के सदस्य अनंत नारायण सिंह का रामनगर किले में आने का आमंत्रण लेकर उनके कर्मचारी बलुआघाट स्थित धर्मशाला में रामलीला के मुख्य स्वरूपों के पास पहुंचे। इसके बाद पूर्वाह्न सवा नौ बजे हाथी पर सवार होकर रामलीला के मुख्य पात्र किले के अंदर हाथी गेट पर पहुंचे, जहां राजपरिवार ने उनकी अगवानी की। सबका आतिथ्य, सत्कार किया। उनके पांव पखारे और फिर आसन पर बिठाकर भोजन परोसा। इसके बाद हाथी पर सवार होकर मुख्य पात्र अयोध्या रामलीला मैदान के लिए चल दिए। दोपहर 12 बजे अयोध्या रामलीला मैदान पहुंचने पर रामायणियों ने उत्तरकांड के शेष बचे 40 दोहों का गायन किया। दोपहर एक बजे मुख्य पात्रों की आरती के साथ रामलीला के संपूर्ण कार्यक्रमों का औपचारिक समापन हो गया।

विज्ञापन


चांदपुर रामलीला की हुई शुरुआत

श्री रामलीला समिति चांदपुर की रामलीला शनिवार को शुरू हुई। हालांकि सूतक के कारण रावण जन्म के बाद लीला को विश्राम दिया गया। पहले दिन मंच का पूजन किया गया। मंच पूजा में समिति के महामंत्री आरडी यादव पूर्व प्रधान चांदपुर, गोपाल सोनकर, विनोद राय, अनिल पटेल, विजय यादव आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed