{"_id":"673c610112f21b4f3b02ad5f","slug":"advocates-protested-over-death-of-youth-in-road-accident-in-varanasi-2024-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दो दरोगा को बैठा कर बंद किया पोस्टमार्टम हाउस का गेट, अधिवक्ता के पुत्र की मौत पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दो दरोगा को बैठा कर बंद किया पोस्टमार्टम हाउस का गेट, अधिवक्ता के पुत्र की मौत पर जताई नाराजगी
Tue, 19 Nov 2024 03:27 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 19 Nov 2024 03:27 PM IST
सार
डुबकियां बाजार में सड़क हादसे में अधिवक्ता के पुत्र की मौत पर साथी अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आरोपी चालक को पुलिस गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के डुबकियां बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो शिक्षकों में से हरिओम सिंह के पिता केसरी सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। हादसे के बाद आरोपी ट्रेलर चालक की गिरफ्तारी न होने से नाराज केसरी सिंह के साथी अधिवक्ताओं ने सोमवार को चौबेपुर थाने के दो दरोगा को पोस्टमार्टम हाउस पर बैठा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद सभी पोस्टमार्टम हाउस का गेट बंद कर पुलिस-प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाकर पहुंचे एसीपी सारनाथ ने आश्वस्त किया कि आरोपी 24 घंटे में पकड़ा जाएगा। तब जाकर लगभग डेढ़ घंटे बाद अधिवक्ता शांत हुए और हरिओम सिंह का शव अंत्येष्टि के लिए ले गए।
विज्ञापन
चौबेपुर थाना क्षेत्र के डुबकियां पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बाइक सवार शिक्षक रणधीर शर्मा और हरिओम सिंह का पोस्टमार्टम सोमवार को हुआ। इस दौरान चौबेपुर थाने से आए दो दरोगा को हरिओम सिंह के पिता केसरी सिंह के साथी अधिवक्ताओं ने पोस्टमार्टम हाउस में बैठा लिया।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं का कहना था कि आरोपी ट्रेलर चालक की गिरफ्तारी होने तक वह हरिओम सिंह का शव अंत्येष्टि के लिए नहीं ले जाएंगे। न दोनों दरोगा को पोस्टमार्टम हाउस से जाने देंगे। इसके बाद अधिवक्ता हरिओम सिंह का शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस का गेट बंद कर दिए। गेट के सामने ही शव रखकर सभी पुलिस-प्रशासन विरोधी नारेबाजी करने लगे।
अधिवक्ताओं का कहना था कि हादसे के 16 घंटे बाद भी चौबेपुर थानाध्यक्ष आरोपी ट्रेलर चालक को पकड़ने में असमर्थ हैं। मौके पर पहुंचे एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी परिजनों को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी चालक को 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया जाएगा। पुलिस की तीन टीम गठित की गई हैं। तीनों टीम सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। दो मालवाहक संदिग्ध प्रतीत हुए हैं।
एसीपी सारनाथ के आश्वासन पर अधिवक्ता शांत हुए और शव अंत्येष्टि के लिए ले गए। इस दौरान मौके पर अधिवक्ता केसरी सिंह के अलावा अमित सिंह, राजा आनंद ज्योति सिंह, अनूप सिंह, आशीष सिंह, सतीश यादव, जुलम सिंह, निशांत श्रीवास्तव, अमरेश सिंह, विवेक मौजूद रहे।
एसीपी सारनाथ के आश्वासन पर अधिवक्ता शांत हुए और शव अंत्येष्टि के लिए ले गए। इस दौरान मौके पर अधिवक्ता केसरी सिंह के अलावा अमित सिंह, राजा आनंद ज्योति सिंह, अनूप सिंह, आशीष सिंह, सतीश यादव, जुलम सिंह, निशांत श्रीवास्तव, अमरेश सिंह, विवेक मौजूद रहे।