फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Advocates abstaining from judicial work will remain on strike even today

Varanasi News: न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, आज भी रहेंगे हड़ताल पर

Thu, 21 Sep 2023 12:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:10 PM IST
विज्ञापन
Advocates abstaining from judicial work will remain on strike even today
कमिश्नरी में प्रस्तावित बहुमंजिला भवन की जद में कमिश्नरी बार एसोसिएशन के भवन का भी सीमांकन होने से अधिवक्ताओं में नाराजगी है। बुधवार को नाराज कमिश्नरी बार एसोसिएशन न्यायिक कार्य से विरत रहा। बृहस्पतिवार को भी न्यायिक कार्य से विरत और सभा कर आगे की रणनीति तय करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

कमिश्नरी बार के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय और महामंत्री अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को ही प्रस्ताव पारित कर बुधवार तक स्थिति स्पष्ट करने के लिए कमिश्नर को कहा गया था लेकिन बुधवार को मुख्य सचिव के आने से व्यस्तता के कारण कुछ स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। ऐसे में बृहस्पतिवार को साधारण सभा की बैठक सुबह 11 बजे होनी है, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी।
विज्ञापन

दरअसल, कमिश्नरी में प्रदेश सरकार ने सभी विभागों के लिए बहुमंजिली भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। इसी क्रम में परिसर में जमीन की नाप के दायरे में बार एसोसिएशन का भवन भी आ गया है। इसकी जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं में आक्रोश है। इस कारण न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया और कमिश्नर से स्थिति स्पष्ट करने का प्रस्ताव पारित किया। सेंट्रल व बनारस बार एसोसिएशन से भी कमिश्नरी बार एसोसिएशन ने सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed