फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   advocate protest in favour of lucknow mets

Varanasi News: अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

Fri, 22 May 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
advocate protest in favour of lucknow mets
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते सोनभद्र बार एसोसिएशन के अ​धिवक्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनभद्र। लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना के विरोध में सोनभद्र बार एसोसिएशन ने कड़ा रोष जताया है। एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि 17 मई को लखनऊ में पुलिस प्रशासन की ओर से लखनऊ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़े गए। विरोध कर रहे अधिवक्ताओं पर बल प्रयोग और लाठीचार्ज किया गया। अधिवक्ताओं के सम्मान और अधिकारों पर हमला बताते हुए बार एसोसिएशन ने इसकी निंदा की है। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव और महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ इस तरह का व्यवहार न्याय व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई, घायल अधिवक्ताओं के इलाज की व्यवस्था कराने और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग रखी।
विज्ञापन

भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की भी मांग की गई। बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि अगर अधिवक्ताओं की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, गोविंद प्रसाद मिश्रा, प्रभाकर श्रीवास्तव, अखिलेश मिश्रा शामिल रहे।

कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते सोनभद्र बार एसोसिएशन के अधिवक्ता। संवाद

कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते सोनभद्र बार एसोसिएशन के अधिवक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed