{"_id":"5fd9bb158ebc3e3c9037d524","slug":"advanced-laparoscopic-surgery-for-the-first-time-at-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में पहली बार हुई एडवांस लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, फियोक्रोमासाइटोमा ट्यूमर से परेशान अधेड़ हुआ स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में पहली बार हुई एडवांस लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, फियोक्रोमासाइटोमा ट्यूमर से परेशान अधेड़ हुआ स्वस्थ
Wed, 16 Dec 2020 01:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
मरीज के साथ डॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में मंगलवार को पहली एडवांस लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की गई है। फियोक्रोमासाइटोमा ट्यूमर से परेशान लखनऊ निवासी 55 वर्षीय मरीज की दूरबीन विधि से सर्जरी के बाद फिलहाल सर्जरी विभाग के चिकित्सकों की टीम उसका देखभाल कर रही है। मरीज इस समय स्वस्थ है।
विज्ञापन
बीएचयू के सर्जरी विभाग में जिस मरीज की सर्जरी हुई है, उसकी दायीं किडनी के ऊपर और आईवीसीनस के समीप ट्यूमर होने से ऑपरेशन बहुत कठिन होता है। चिकित्सकों के अनुसार, इस बीमारी में ब्लड प्रेशर बहुत ही ज्यादा ऊपर नीचे होता है। ऐसे में मरीज को तीन दवाओं से ब्लड प्रेशर को सामान्य किया जाना बहुत जरूरी होता है।
विज्ञापन
लखनऊ के ग्राम मतेरा निवासी मरीज के साथ भी ऐसा हुआ। सर्जरी विभाग के प्रो.विवेक श्रीवास्तव, प्रो. मुमताज अंसारी, प्रो. पुनीत, डॉ. संदीप, डॉ. हरिकेश, डॉ. वेदा, डॉ. आशीष, नर्सिंग अफसर मंजू ने टीम में सहयोग किया। प्रो. विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि एडवांस लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के बाद मरीज बिल्कुल फिट है।
विज्ञापन