{"_id":"5d8cb5268ebc3e016e028383","slug":"adopt-villages-and-promote-ayushman-yojna-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: गांवों को गोद लेकर करें आयुष्मान योजना का प्रचार-प्रसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: गांवों को गोद लेकर करें आयुष्मान योजना का प्रचार-प्रसार
Thu, 26 Sep 2019 06:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 26 Sep 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान योजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान भारत योजना के प्रचार-प्रसार के लिए अब पंजीकृत अस्पतालों को जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे अस्पतालों को ब्लॉकवार दस-दस गांव गोद लेकर वहां योजना का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करने को कहा गया है। बुधवार को सीएमओ कार्यालय में हुई बैठक में सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने योजना प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि दो अक्तूबर तक शिविर लगाकर लोगों को गोल्डन कार्ड भी बनाए जाएंगे। कई अस्पताल योजना में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन 15 से अधिक अस्पतालों में अब तक एक भी लाभार्थियों का इलाज नहीं किया गया है। ऐसे अस्पतालों को योजना से निकाला भी जा सकता है। उन्होंने बेहतर कार्य करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी (डीएचईआईओ) राजेश शर्मा ने योजना के प्रचार-प्रसार के लिए अस्पतालों में कियोस्क स्थापित करने को जरूरी बताया। नोडल अधिकारी डॉ. सोरेंद्र चक्रवर्ती ने बताया कि जिला स्तर पर 8881000104 पर शिकायत भी की जा सकती है। इस दौरान डॉ. पूजा जायसवाल, नवेंद्र सिंह, सागर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन