{"_id":"63dd51e9b615501c027464ff","slug":"admit-card-distribute-to-student-varanasi-news-vns696776447-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: यूपी बोर्ड प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: यूपी बोर्ड प्रवेश
विज्ञापन
16 फरवरी से शुरू होने वाले यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंच गया। पहले दिन नगर के स्कूलों को प्रवेश पत्र वितरित किया गया। बोर्ड परीक्षा के लिए एक लाख छह हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 52 हजार इंटरमीडिएट व 53430 परीक्षार्थी हाईस्कूल की परीक्षा देंगे।
प्रवेश पत्रों का वितरण शुरू हो गया है, वहीं दूसरी तरफ विद्यालयों में उत्तर पुस्तिकाएं नहीं पहुंची हैं। इससे केंद्र व्यवस्थापक दुविधा में हैं। उनका कहना है कि पंजीकृत छात्रों की संख्या के हिसाब से मिलान कर लेते, यदि कोई अंतर होता तो इसे समय रहते दुरुस्त कर लिया जाता है। परीक्षा केंद्र के प्रत्येक क मरे में कक्ष निरीक्षक परिचय पत्र लगाकर ड्यूटी करेंगे। एक कमरे में दो कक्ष निरीक्षकों को तैनात किया जाएगा। परीक्षा में बेसिक शिक्षा विभाग के 2800 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सूची तैयार कर ली गई है। हालांकि, इस बार शिक्षकों की ड्यूटी उन्हीं के ब्लॉक के स्कूलों में लगाई जाएगी।
प्रवेश पत्र पहुंच चुके हैं। शुक्रवार से नगर क्षेत्र के विद्यालयों में वितरण शुरू हो चुका है। छात्रों को उनके विद्यालय से प्रवेश पत्र दिया जाएगा। - गिरीश सिंह, डीआईओएस