फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Admission started in Deendayal Upadhyay Skill Center of Sampurnanand Sanskrit University for Astrology Ritual

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: ज्योतिष, कर्मकांड व वास्तुशास्त्र में ले सकते हैं दाखिला, प्रवेश शुरू

Tue, 08 Jul 2025 03:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 08 Jul 2025 03:23 PM IST
सार

Varanasi News: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में ज्योतिष, कर्मकांड व वास्तुशास्त्र के लिए प्रवेश शुरू हो गया है। रोजगारपरक पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। 

विज्ञापन
Admission started in Deendayal Upadhyay Skill Center of Sampurnanand Sanskrit University for Astrology Ritual
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। अभ्यर्थी रोजगारपरक पाठ्यक्रम ज्योतिष, कर्मकांड और वास्तुशास्त्र एवं आंतरिक सज्जा के डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। यह जानकारी केंद्र की निदेशक प्रो. विधु द्विवेदी ने दी।

विज्ञापन


प्रो. द्विवेदी ने बताया कि विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रमों के अध्ययन से विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार उपलब्ध होगा। आज यह संस्था विद्यार्थियों के हित में अनवरत विभिन्न तरह के पाठ्यक्रमों को संचालित कर रही है। इससे विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Double Murder: संपत्ति विवाद में बुजुर्ग समेत दो की हत्या, ईंट- पत्थर से हमला कर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी शृंखला में यह पाठ्यक्रम संचालित है। सेना में धर्म गुरु बनने के लिए इस पाठ्यक्रम से राह आसान होगी। पाठ्यक्रम के तहत नियमित कक्षा और प्रायोगिक प्रशिक्षण के साथ ही समय-समय पर शैक्षिक भ्रमण भी कराया जाएगा। प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय में पाणिनी भवन के प्रथम तल पर दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed