{"_id":"6630e07414526816b20360c7","slug":"admission-in-bhu-chs-227-students-claim-on-one-seat-for-9th-admission-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU: सीएचएस में दाखिले के लिए एक सीट पर 227 दावेदार, कड़ी सुरक्षा के बीच हुई कक्षा 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: सीएचएस में दाखिले के लिए एक सीट पर 227 दावेदार, कड़ी सुरक्षा के बीच हुई कक्षा 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा
Tue, 30 Apr 2024 05:43 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:43 PM IST
सार
बीएचयू के सीएचएस में दाखिले के लिए एक सीट पर 227 अभ्यर्थियों ने दावेदारी पेश की है। कड़ी सुरक्षा के बीच कक्षा नौ में दाखिले के लिए शहर के 48 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा हुई।
विज्ञापन
IIT BHU
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू के सेंट्रल हिंदू स्कूल (सीएचएस) में कक्षा नौ में दाखिले के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रवेश परीक्षा हुई। बीएचयू के 21 समेत शहर भर के 48 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा कराई गई। कक्षा नौ की कुल 110 सीटों के लिए 27457 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें करीब ढाई हजार अभ्यथी अनुपस्थित रहे। इस तरह एक सीट पर तकरीबन 227 अभ्यर्थियों ने अपनी दावेदारी पेश की।
विज्ञापन
कक्षा नौ में प्रवेश के लिए सोमवार को सुबह 8 से 10 बजे तक परीक्षा कराई गई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की कड़ी तलाशी लेने के बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। इस दौरान निरीक्षण दस्ते ने परीक्षा केंद्रों का दौरा कर परीक्षा का जायजा लिया। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की भी तैनाती रही। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।
विज्ञापन
परीक्षा के बाद शहर की सड़कें हुईं जाम
प्रवेश परीक्षा के बाद शहर के कई इलाकों की सड़कें जाम हो गईं। परीक्षार्थियों के साथ अभिभावकों का भी शहर में दबाव था। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलने के बाद सड़कें जाम हो गईं। बीएचयू और आसपास के इलाकों में जाम ज्यादा लग गया। सुंदरपुर से नरिया और नरिया तिराहे से लंका और बीएचयू रोड पर वाहनों की आड़ी-तिरछी कतारें लग गईं। दिन के 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सड़कों पर वाहनों का रेला लगा रहा।
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में वाहनों के खिसक-खिसक कर चलने से वाहन चालक और यात्री बेहाल हो गए। जाम छुड़ाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। नरिया गेट पर बीएचयू के सिक्योरिटी गॉर्ड भी जाम छुड़ाने में जुटे नजर आए।