{"_id":"6834c2ece8ed96b1fb06a3d1","slug":"admission-for-second-shift-in-bhu-kv-application-started-for-15-seats-in-11th-commerce-varanasi-news-c-20-vns1056-1000597-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बीएचयू केवी में दूसरी पाली का प्रवेश, 11वीं कॉमर्स में 15 सीटों के लिए आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बीएचयू केवी में दूसरी पाली का प्रवेश, 11वीं कॉमर्स में 15 सीटों के लिए आवेदन शुरू
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू परिसर के केंद्रीय विद्यालय में दूसरी पाली का प्रवेश आज से शुरू हो रहा है। प्रक्रिया में 11वीं कॉमर्स में 15 सीटें खाली रह गईं हैं। ऐसे में जो पहले से केवी के छात्र नहीं रहे हैं अब उनके लिए से फिर से प्रवेश होगा। 27 से 31 मई तक दोबारा प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी https://bhuvaranasi.kvs.ac.in/ वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसे 27 से 31 मई के बीच सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक स्कूल काउंटर पर जमा करना होगा। प्रवेश की प्रक्रिया केंद्रीय विद्यालय संगठन की प्रवेश नियमावली के अनुसार होगी। चयनित अभ्यर्थियों की सूची 6 जून को शाम 4 बजे तक स्कूल के सूचना पट्ट और वेबसाइट पर फ्लैश कर दी जाएगी।
आवेदन के साथ मांगे गए ये प्रमाण पत्र
कक्षा 10 की मार्कशीट और निवास प्रमाणपत्र हर एक अभ्यर्थी के लिए अनिवार्य है। लागू होने की शर्त में जाति प्रमाणपत्र, माता-पिता का सेवा प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, प्रतिभागिता प्रमाण पत्र, एनसीसी सर्टिफिकेट और स्काउट-गाइड प्रमाण पत्र देने होंगे।
विज्ञापन
आवेदन के साथ मांगे गए ये प्रमाण पत्र
कक्षा 10 की मार्कशीट और निवास प्रमाणपत्र हर एक अभ्यर्थी के लिए अनिवार्य है। लागू होने की शर्त में जाति प्रमाणपत्र, माता-पिता का सेवा प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, दिव्यांगता प्रमाणपत्र, प्रतिभागिता प्रमाण पत्र, एनसीसी सर्टिफिकेट और स्काउट-गाइड प्रमाण पत्र देने होंगे।
विज्ञापन