{"_id":"5ee65d338ebc3e42e57b676c","slug":"administration-will-be-responsible-if-corona-infection-occurs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण हुआ तो जिम्मेदार होगा प्रशासन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने कहा-नहीं हुई प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई तो होगा जेल भरो आंदोलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण हुआ तो जिम्मेदार होगा प्रशासन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय ने कहा-नहीं हुई प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई तो होगा जेल भरो आंदोलन
Sun, 14 Jun 2020 10:54 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
अजय राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि अगर किसी कांग्रेसी नेता को कोरोना का संक्रमण हुआ तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। हम लोगों ने शनिवार को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सत्याग्रह किया लेकिन पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तारी के दौरान सभी मानक तोड़ दिए। पुलिस ने मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए गिरफ्तारी की।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि गिरफ्तारी के लिए समुचित व्यवस्था में समर्थ होने के बाद भी प्रशासन ने कोरोना बचाव के मानकों को तोड़ते हुए गिरफ्तार किया। सामान्य कैदियों से भी बदतर स्थिति में हमें कैदी वाहन में ठूंसकर पुलिस लाइन ले जाया गया। वहां भी बिना किसी सामाजिक दूरी के एक ही दरी पर सभी को बिठा दिया गया।
विज्ञापन
आम दिनों में भी ऐसी गिरफ्तारियों में रोडवेज की कई बसें प्रशासन इस्तेमाल करता है लेकिन कोरोना संक्रमण के दौर में बंद जाली वाली छोटे कैदी वाहन में सबको ठूंसा गया। इससे स्पष्ट है कि कोरोना संकट में खुद की जिम्मेदारियों के प्रति प्रशासन कितना लापरवाह है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई नहीं होगी, हमारा सत्याग्रह रुकने वाला नहीं है। यदि उनकी अविलंब रिहाई न की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता जेल भरो संघर्ष के लिये बाध्य होंगे।
विज्ञापन