{"_id":"60d4e51e8ebc3e298720117a","slug":"administration-alerts-all-departments-regarding-floods-varanasi-news-vns596739529","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने बाढ़ को लेकर सभी विभागों को किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने बाढ़ को लेकर सभी विभागों को किया अलर्ट
विज्ञापन
बाढ़ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट कर दिया है। नगर निगम, जलकल, सिंचाई विभाग, एनडीआरएफ, पीएसी, पशुपालन, आपूर्ति विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। टीमों का गठन भी कर दिया गया है। बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है। लगातार जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। गोताखोरों और नाविकों संग बैठक कर तैयारी पूरी कर ली गई है। सेवा देने वाले नाविकों और गोताखोरों की सूची, मोबाइल नंबर और पता तैयार कर लिया गया है। लाइफ जैकेट, फ्लोटिंग ट्यूब की उपलब्धता भी सुनिश्चित करा ली गई है। बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में गौशालाओं में शेड की व्यवस्था, बाउंड्री, खड़ंजा, भूसा, चारा की भी व्यवस्था हो रही है। बीमारियों से बचाव को लेकर फॉगिंग मशीन तथा सफाई व्यवस्था के लिए आवश्यक सामग्रियां भी जुटा ली गई हैं।
आवश्यक वस्तुओं के साथ तैयारी पूरी
बाढ़ के समय पूर्व में काम आने वाले आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक भी तैयार किया गया है। टार्च और तिरपाल की व्यवस्था की गई है। बाढ़ राहत कैंपों में अनाज, खाद्य सामग्री, लाई, चना, बिस्कुट आदि वितरण करने, पेयजल के पाउच उपलब्ध कराने वाले वाले वेंडर्स तय किए गए हैं।
कोट्स
बाढ़ को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। शासन से बजट की कोई कमी नहीं है। जितनी जरूरत होगी, उतना खर्च करने का आदेश है। पिछली बार बाढ़ नहीं आया था। लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हैं। सभी विभागों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
संजय कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व