{"_id":"5f44207f8ebc3e41026f4397","slug":"administrate-city-news-vns543255249","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवंटी को कब्जा नहीं मिलने पर नाराज कमिश्नर बोले, यूपीसीडा करे निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवंटी को कब्जा नहीं मिलने पर नाराज कमिश्नर बोले, यूपीसीडा करे निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक सोमवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं के निदान को लेकर संबंधित अधिकारियों को कमिश्नर ने निर्देशित किया। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 के प्लॉट नंबर डी 56 का कब्जा आवंटी को नहीं मिल पाने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई और निर्देशित किया कि यूपीसीडा आवंटी को बुलाकर मौका मुआयना करें और आवंटी को विकल्प के सुझाव देते हुए निस्तारण करें।
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में विद्युत स्टेशन स्थापना के लिए स्थल के लिए एमडी यूपीसीडा को कमिश्नर की ओर से पत्र भेजने के निर्देश दिए। चर्चा हुई कि इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी छूट में 45 आवेदकों की सूची में 39 प्रकरणों का निस्तारण हो गया व शेष 6 प्रकरण निस्तारण के लिए उच्च स्तर पर लखनऊ भेजा गया। शासन द्वारा इकाइयों को एक माह का फिक्स विद्युत बिल छूट की योजना में उद्यमियों को छूट का लाभ दिया जा चुका है। आवश्यक बिलों को छूट की सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए कमिश्नर ने विद्युत विभाग को निर्देशित किया। मंडलायुक्त ने एमडी विद्युत संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी को नामित करने के निर्देश दिए। वहीं ईट भट्टों की वार्षिक पंजीयन तिथि को बढ़ाने जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित कराने पर जोर दिया गया।
औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने के निर्देश
इस दौरान रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 के निकट 2 प्रकरण में भूखंड को औद्योगिक भूमि घोषित किए जाने के भू उपयोग परिवर्तन के लिए जिला उद्योग अधिकारी चंदौली को शीघ्र कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन के लिए यूपीसीडा आरा जमीन की उपलब्धता कराने को एमडी से पत्राचार करने को निर्देशित किया। उद्यमियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट खराब होने की जानकारी पर मंडलायुक्त ने तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त निदेशक उद्योग उमेश सिंह, आरके चौधरी, राजेश भाटिया, देव भट्टाचार्या, राजेश सिंह, यूपीसीडा, विद्युत विभाग, जिला पंचायत, अग्निशमन व पुलिस आदि विभागों के अधिकारी व उद्यमी मौजूद रहे।