फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ADM city varanasi left his vehicle 200 meters before reaching RTO office

Varanasi News: 200 मीटर पहले ही गाड़ी छोड़कर आरटीओ कार्यालय पहुंचे एडीएम, दुबक कर निकले कई बिचौलिए

Sat, 29 Mar 2025 02:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 29 Mar 2025 02:27 PM IST
सार

Varanasi Latest News: वाराणसी जिले में एडीएम सिटी आलोक वर्मा संभागीय और उप संभागीय कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। वह अपनी गाड़ी 200 मीटर पहले खड़ी कर पैदल ही कार्यालय पहुंच गए। यह देख विभाग में हलचल मच गई।  

विज्ञापन
ADM city varanasi left his vehicle 200 meters before reaching RTO office
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने शुक्रवार की अपराह्न हरहुआ स्थित संभागीय और उप संभागीय कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण से पहले वह अपनी गाड़ी 200 मीटर पहले खड़ी कर पैदल ही आरटीओ कार्यालय पहुंचे। अचानक एडीएम सिटी को पैदल आता देख विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल तेज हो गई। कई बिचौलिए दुबक कर निकले गए। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
एडीएम सिटी ने प्रथम प्रवेश द्वार के सामने बने कार्यालय में पहुंचे तो पाया कि सभी कर्मचारी अपने पहचान पत्र के साथ अपने-अपने पटल पर मिले। पटल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों के मोबाइल नंबर दर्ज मिले। विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं में जमा होने वाले फीस बोर्ड को देखा। उपस्थिति पंजिका में कर्मचारी रोहित कुमार की अनुपस्थिति पर मालूम चला कि उसकी ड्यूटी परिवहन आयुक्त कार्यालय में लगाई गई है। 
विज्ञापन


इस दौरान अपने कार्य को लेकर आए वाहन स्वामियों से एडीएम सिटी ने संवाद किया। वाहन स्वामियों ने बताया कि जो कार्य ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है, उस कार्य के लिए कार्यालय आना पड़ा है। संबंधित कार्यालय के लिपिक से संपर्क कराते एडीएम सिटी ने समस्या का तुरंत समाधान कराया। एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि निरीक्षण में कुछ ऐसी खामियां नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed