फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ADG gave instructions to police inspector in Bhadohi crime review

भदोही में अपराध समीक्षा में एडीजी ने थानेदारों को दिए निर्देश, बोले- माफियाओं के खिलाफ पुलिस का अभियान रहेगा जारी 

Wed, 17 Feb 2021 11:34 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 17 Feb 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
ADG gave instructions to police inspector in Bhadohi crime review
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

एडीजी जोन बृजभूषण ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर माहौल खराब करने वालों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाए।  उन्होंने थानेदारों को निर्देश दिया कि किसी भी सूरत में अपराधी किस्म के तत्व बख्शे नहीं जाने चाहिए। एडीजी जोन बुधवार को भदोही पुलिस लाइन का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। 

विज्ञापन


एडीजी जोन सुबह 11 बजे ज्ञानपुर पहुंचे। तीन घंटे से अधिक समय तक पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर जवानों का सम्मेलन व अपराध समीक्षा करने का दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वार्षिक निरीक्षण का मुख्य मकसद पंचायत चुनाव को निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक ढंग से संपन्न कराना है।
विज्ञापन


 इसके लिए सभी थानेदारों और क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया गया कि गांव में भावी, निवर्तमान प्रधानों की सूची बनाएं। एडीजी ने बताया कि गैंगेस्टर एक्ट में अपराधियों की संपत्ति जब्त करने के साथ-साथ सरकारी जमीन पर हुए अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कराया जाएगा। जोन में वर्ष 2020 में माफिया की 370 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है या/ नष्ट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी ने साफ कर दिया कि भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलेरेंस की व्यवस्था जारी रहेगी। इसमें कोई पुलिसकर्मी लिप्त मिला तो कार्रवाई के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। इस मौके पर आईजी पीयूष श्रीवास्तव, एसपी रामबदन सिंह, एएसपी रविंद्र कुमार वर्मा संग सभी सीओ, सभी थानेदार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed