फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Additional director reached the village to know the reality of communicable disease control campaign

Varanasi News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान की हकीकत जानने गांव में पहुंची अपर निदेशक

Thu, 13 Apr 2023 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Additional director reached the village to know the reality of communicable disease control campaign
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का जायजा लेने बुधवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. मंजुला सिंह शहरी, ग्रामीण इलाकों में पहुंचीं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोग नियंत्रण के उद्देश्य से एक से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अपर निदेशक स्वास्थ्य डाॅ. मंजुला सिंह सुबह 11 बजे अर्दली बाजार क्षेत्र स्थित उल्फत बीबी के हाता पहुंची। यहां उन्होंने क्षेत्र की साफ-सफाई के साथ ही मच्छर जनित बीमारियों को रोकने के लिए की गई व्यवस्था, दवा के छिड़काव आदि की जानकारी ली। इसके बाद चोलापुर क्षेत्र के मवईयां गांव पहुंची। यहां गांव में हुई साफ-सफाई और झाड़ियों की कटाई, दवा के छिड़काव आदि के बारे में ग्रामीणों से बात की। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार आदि संचारी रोग हैं, जो किसी न किसी रोग जनित कारकों (रोगाणुओं) और वायरस के कारण होते हैं। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी शरदचंद पांडेय, बायोलॉजिस्ट डॉ. अमित कुमार सिंह, सीएचसी चोलापुर के अधीक्षक डाॅ. आरबी यादव, अपर शोध अधिकारी अनिल पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed