फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Additional Commissioner of Police took stock of the security of Vishwanath temple

विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा का अपर पुलिस आयुक्त ने लिया जायजा

Mon, 09 Aug 2021 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Additional Commissioner of Police took stock of the security of Vishwanath temple
कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त सुभाष चंद्र दुबे ने रविवार को बाबा दरबार की सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान मंदिर सुरक्षा में तैनात सुरक्षाधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों से बातचीत की। बाबा दरबार रूट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने का निर्देशित किया। इसके पूर्व अपर पुलिस आयुक्त ने दशाश्वमेध थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने में गंदगी और अव्यवस्थाओं पर काफी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

अपर पुलिस आयुक्त सुभाष चंद्र दुबे दोपहर बाद थाना पहुंचे तो भारी गंदगी देख थाना प्रभारी पर बिफर पड़े। जगह-जगह गंदगी और अव्यवस्थित सामानों के रखरखाव पर नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर के कार्यालय सहित महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि महिलाओं के प्रति आने वाली शिकायतों को संवेदनशीलता और गंभीरता से निस्तारित किया जाए। पीड़ित महिलाओं से बाद में फीडबैक भी लिया जाए कि समस्या का समाधान हुआ या नहीं। स्वतंत्रता दिवस के लिए अलर्ट रहने और अतिरिक्त सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया। थाने से निरीक्षण के बाद अपर पुलिस आयुक्त ने बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed