{"_id":"625edcc4ccba7e0fef1efc9f","slug":"adani-foundation-launches-skill-development-and-entrepreneurship-program-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: अदाणी फाउंडेशन ने की कौशल विकास और उद्यमिता कार्यक्रम की शुरुआत, 1500 से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: अदाणी फाउंडेशन ने की कौशल विकास और उद्यमिता कार्यक्रम की शुरुआत, 1500 से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा रोजगार
Tue, 19 Apr 2022 09:34 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 19 Apr 2022 09:34 PM IST
सार
वाराणसी में कौशल विकास और उद्यमिता कार्यक्रम के तहत चार विशेष क्षेत्रों के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमे, यूनिफार्म सिलाई, जूता बनाना, स्वेटर बनाना और अगरबत्ती एवं धूपबत्ती बनाना शामिल है।
विज्ञापन
महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण।
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
अदाणी फाउंडेशन ने यूपी हस्तशिल्प विकास और विपणन निगम लिमिटेड, लखनऊ और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड लखनऊ के सहयोग से सेवापुरी, वाराणसी में उद्यमिता कार्यक्रम का प्रारम्भ किया है। इसके जरिए 1500 से अधिक ग्रामीण महिलाओं की रोजगार सृजन की जरूरतों को पूरा किया जाएगा। साथ ही ये कार्यक्रम विविध आय सृजन गतिविधियों में कुशल महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उत्प्रेरक का काम करेगा।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के तहत अदाणी कौशल विकास केंद्र (सक्षम) पर 1500 महिलाओं को कौशल विकास अर्थात्, वर्दी सिलाई, जूते बनाना, स्वेटर बनाना, धूप छड़ी और धूपबत्ती बनाने का प्रशिक्षण अदाणी स्किल की विशेष टीम द्वारा दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण काल की अवधि तीन महीने है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 1500 कुशल महिलाओं का सामूहिककरण किया जाएगा। कार्यक्रम की योजना स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं के नेतृत्व में कुशल महिलाओं को संगठित करने की है। इसका उद्देश्य महिलाओं की आजीविका को बढ़ावा देना, उन्हें सशक्त बनाना, आत्मनिर्भरता, वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
इसी तरह सिलाई मशीन ऑपरेटर और सिलाई व्यापार के लिए भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमे 30-30 महिलाओं के बैच में 69 महिलाओं को वर्दी सिलाई, बैग सिलाई सहित सिलाई से संबंधित अन्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही, अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाने के व्यापार में महिलाओं के कौशल विकास हेतु दो बैच शुरू किए गए हैं। इसके लिए 131 महिलाओं ने नामांकन कराया है।
अदाणी कौशल विकास केंद्र (सक्षम)
अदाणी कौशल विकास केंद्र (सक्षम) अदाणी फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण पहल हैं, जो सतत आजीविका के घटक सहयोग के तहत चलता है। अदाणी फाउंडेशन और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम समाज में जागरुकता लाने और गरीब वर्ग के लोगों की आजीविका को बढाने के लिए सहयोग करता हैं। यह 19 शहरों के 30 केंद्रों में काम कर रहा है।इसने देश में 55 से ज्यादा व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किए हैं, जिसके तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों मे 90,000 से अधिक छात्रों को लाभ हुआ है।
गरीब वर्गों और लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है अदाणी फाउंडेशन
अदाणी फाउंडेशन, अदाणी समूह की सीएसआर, सस्टेनेबिलिटी और कम्युनिटी आउटरीच शाखा है। इसे 1996 में स्थापित किया गया था। ये फाउंडेशन समाज के गरीब वर्गों और लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और 16 राज्यों के 2,409 गांवों में लगातार काम कर रहा है।