{"_id":"6243536fb8987265004fd5b2","slug":"actor-ranbir-and-actress-alia-reached-kashi-vishwanath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: फिल्म शूटिंग कर रहे अभिनेता रणबीर और अभिनेत्री आलिया पहुंचे बाबा दरबार, टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: फिल्म शूटिंग कर रहे अभिनेता रणबीर और अभिनेत्री आलिया पहुंचे बाबा दरबार, टेका मत्था
Wed, 30 Mar 2022 12:13 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे रणबीर और आलिया।
- फोटो : अमर उजाला
काशी में पिछले एक सप्ताह से फिल्म की शूटिंग कर रहे अभिनेता रणबीर और अभिनेत्री आलिया ने मंगलवार को काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा दरबार में मत्था टेका। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद दोनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। रणबीर और आलिया के मंदिर से बाहर निकलते ही हर कोई अपने मोबाइल में उनकी फोटो खींचने में लगा रहा। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी वीडियो भी बनाई।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले भी आलिया और रणबीर ने बाबा का दर्शन पूजन किया था। इसके बाद फिल्म की यूनिट ने धाम क्षेत्र में कई जगहों पर फिल्म की शूटिंग की। श्री काशीपुराधिपति का स्वर्णिम भव्य दरबार पहली बार बड़े परदे पर नजर आएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: वाराणसी: जूता पहनकर हनुमान चालीसा की शूटिंग पर विवाद, हनुमान जयंती को लेकर हो रही थी शूटिंग
विज्ञापन