फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   actor and director makrand deshpande wish to live in varanasi

ख्यात अभिनेता मकरंद देशपांडे की बनारस में है बसने की इच्छा

Mon, 23 Oct 2017 02:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 23 Oct 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
actor and director makrand deshpande wish to live in varanasi
मकरंद देशपांडे सहयोगी कलाकारों के साथ - फोटो : अमर उजाला
 फिल्म अभिनेता, निर्देशक और लेखक मकरंद देशपांडे की चाहत बनारस में बसने की है। वो यहीं का होकर रह जाना चाहते हैं। उनका मानना है कि जितना प्यार काशी में है, उतना किसी दूसरे शहरों में नहीं। यह मोहब्बती लोगों का शहर है।
विज्ञापन


फिल्म ‘इशक’ की कभी इसी शहर में शूटिंग कर चुके मकरंद का कहना है कि वह जब भी यहां आते हैं तो फिर जाने का दिल नहीं करता। अपने नाटक ‘मां इन ट्रांजिट’ के मंचन के लिए रविवार की शाम डोमरी पहुंचे देशपांडे ने अमर उजाला से बातचीत में अपनी भावनाओं को इसी अंदाज में साझा किया।
विज्ञापन

 
बनारस के खानपान, भाषा-संस्कृति के कायल मकरंद अपने नाटक मां इन ट्रांजिट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। बताया कि यह एक मां और बेटे की कहानी पर आधारित नाटक है। मां की मौत के बाद भी बेटा उस पाने की जद्दोजहद में लगा रहता है। उसे अपनी ओर महसूस करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस नाटक को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। थिएटर मेरा पहला प्यार है। 2018 में रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘गहर’में वह एक बार फिर नजर आएंगे। अभिनय की चाह रखने वाले बनारस के युवाओं से उनका कहना है कि वह मेहनत करना सीखें , अपनी प्रतिभा को तराशें।


कई लोग रियलिटी शो से प्रभावित होकर भी मुंबई चले जाते हैं। वहां उन्हें निराशा मिलती है। इसके जिम्मेदार माता-पिता भी हैं। टीवी शो देखकर वो भी अपने बच्चों को वैसा ही बनाने की सोचने लगते है। उन्हें बच्चों की रुचि पर ध्यान देना चाहिए। बच्चों के साथ थोड़ा समय देना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed