फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Activists of Hindu organization caught cattle laden pickup

Varanasi News: हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पशु लदा पिकअप पकड़ा

Thu, 18 May 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Activists of Hindu organization caught cattle laden pickup
11 मवेशियों से भरा पिकअप तस्करी के लिए जा रहा था बिहार
विज्ञापन

पुलिस को किया सुपुर्द, चालक और दो बाइक सवार तस्कर फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के बरुइन मोड़ के पास से बुधवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मवेशी लदे पिकअप को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वाहन में 11 पशु लदे थे। चालक और दो बाइक सवार तस्कर चकमा देकर निकल गए। जबकि दूसरे पिकअप लेकर चालक भाग निकला।
क्षत्रिय महासभा युवा एवं विश्व हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता कई दिनों से पशु तस्करों को पकड़ने के फिराक में लगे हुए थे। सुबह उन्हें सूचना मिली कि बड़ेसर मोड़ से पशु लदे दो पिकअप वाहन गुजर रहे हैं। महासभा के कार्यकर्ता पहुंचे तो एक पिकअप वाहन रास्ता भूलकर स्टेशन बाजार के रास्ते जाने लगा। जबकि एक पिकअप वाहन बाईपास से निकल गया।
विज्ञापन

बाजार से होकर जा रहे पिकअप वाहन का हिन्दू संगठन के लोग पीछा करने लगे। बरुइन मोड़ के पास पिकअप ब्रेकर पर उछल कर अचानक बंद हो गया। चालक ने दोबारा स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन वाहन स्टार्ट नहीं हुआ। जब-तक कार्यकर्ता पहुंचते चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के सहयोग से हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पिकअप को पकड़ लिया, लेकिन दूसरा पिकअप वाहन भागने में सफल हो गया। पकड़े गये पिकअप में सात गाय और चार गोवंश बंधे मिले।

लोगों ने बताया कि दो बाइक सवार तस्कर पिकअप वाहन के आगे चल रहे थे, जिसको भी पकड़ने का प्रयास किया गया तो असलहा लहराते हुए निकल गए। इस संबंध में महेंद्र प्रताप ने बताया कि 11 गोवंश बरामद किए गएहैं। उन्हें कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed