फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action will be taken on many BSA of the state for negligence towards work

प्रदेश के कई बीएसए पर होगी कार्रवाई, काम के प्रति लापरवाही का आरोप

Fri, 13 Sep 2019 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो,मिर्जापुर
अमर उजाला ब्यूरो,मिर्जापुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Sep 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on many BSA of the state for negligence towards work
up government

कार्य के प्रति लापरवाही व अनियमितता के आरोपों में प्रदेश के आठ से 10 बीएसए के खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी। इस बात के संकेत गुरुवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी ने बाणसागर अतिथि भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए दिए। 

विज्ञापन


उन्होंने जिले में नमक रोटी परोसे जाने के मामले में कहा कि उन्होंने कार्यभार ग्रहण करते ही उसी रात कार्रवाई का निर्देश दिया था। पत्रकार पर एफआईआर की बात पर उन्होंने कहा कि किस जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई है, इसका जवाब जिलाधिकारी ही देंगे। उनसे पूरे प्रकरण पर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन


सोनभद्र जाते समय जिले में अल्प विश्राम के लिए आए बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री श्री द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में जुटी है। विकास की राह बेसिक शिक्षा से आरंभ होती है। जब शिक्षा गुणवत्तापरक होगी, तभी वास्तविक विकास होगा। पहले गांव में प्रवेश करने पर जो मकान सबसे जर्जर होता था वह विद्यालय निकलता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के प्रयास और कायाकल्प योजना के तहत अब हर जगह अच्छा और मजबूत विद्यालय पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें कान्वेंट स्कूल के पैटर्न पर काम नहीं करना है। हमारी शिक्षा व्यवस्था काफी अच्छी है। बेसिक और अपर बेसिक में योग्य शिक्षक हैं। जिनके बूते हम शिक्षा की गुणवत्ता को सुधार कर विकास के पथ पर बढ़ रहे हैं। 

नमक रोटी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि जिस दिन उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया था, उसी रात मामले में जिम्मेदार कई लोगों को हटा दिया गया। दूसरे दिन भी कार्रवाई की गई। बीईओ को निलंबित किया गया, तो वहीं बीएसए का स्थानांतरण कर दिया गया है। मिड डे मील के माध्यम से हम लालच नहीं देते। 


हम बच्चों को पौष्टिक आहार मिले, इसका प्रयास कर रहे हैं। इसमें अगर कहीं भी किसी प्रकार की कमी पाई जाएगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। यह संदेश हमने तत्काल कार्रवाई करते हुए दे दिया है। उन्होंने पत्रकार पर मामला दर्ज कराए जाने की बात पर कहा कि किस जांच के तहत यह कार्रवाई की गई है यह तो जिलाधिकारी ही बता सकते हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed