फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action will be taken against those running the shop in the basement

बेसमेंट में दुकान चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Mon, 19 Jul 2021 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those running the shop in the basement
सावन में बेहतर यातायात व्यवस्था और शहरवासियों को जाम से निजात के लिए जल्द ही यातायात पुलिस बेसमेंट (पार्किंग स्थल) में व्यवसाय करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी। रविवार को यातायात पुलिस और महानगर उद्योग व्यापार समिति के व्यापारियों की वेबिनार के जरिए हुई बैठक में यह बातें अपर पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक विकास कुमार ने कहीं।
विज्ञापन

इस दौरान विकास कुमार ने कहा कि सावन माह में डायवर्जन किया जाएगा, ताकि शहर में जाम न लगे। जिन स्थानों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, भीड़ समाप्त होने के बाद उसको तुरंत हटा लिया जाएगा। यदि कहीं जाम लगता है तो ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 7317202020 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। महानगर उद्योग व्यापार समिति के पदाधिकारियों ने शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए सुझाव दिए। इसके अलावा एडीसीपी ट्रैफिक ने तय किया कि यातायात नियोजन समिति में व्यापारियों को भी शामिल किया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए प्रेम मिश्रा ने कहा कि शहर के मुख्य चौराहेके पास वेंडिंग जोन बना दिया गया, जबकि वह स्थान पार्किंग के लिए निर्धारित किया गया था। बेनियाबाग ऑटो स्टैंड को पुराने बस स्टैंड पर शिफ्ट किया जाना चाहिए। महामंत्री अशोक जायसवाल ने कहा कि सड़क किनारे व चौराहों के पास लग रहे रेहड़ी ठेला वालों व फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण को नियंत्रित कर उनकी आजीविका चलाने के लिए अलग वेंडिंग जोन में शिफ्ट करना चाहिए। संरक्षक श्रीनारायण खेमका ने कहा कि सावन मास में केवल एक दिन ही यातायात प्रतिंबधित होना चाहिए।
विज्ञापन

गोकुल शर्मा, शैलेश जायसवाल, अनुज डीडवानिया ने बताया कि रात से सुबह तक बड़ी गाड़ियां 10 टायर वाली ट्रक आदि शहर के बीच से होकर गुजरती हैं, जिससे शहर में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं इस पर अंकुश लगाया जाए। बैठक में एसीपी ट्रैफिक त्रिलोचन त्रिपाठी, यूआर सिंह, राहुल मेहता, सोमनाथ विश्वकर्मा, आनंद सोनकर, महिला संरक्षक सुदेशना बसु, राजेश भाटिया, नीरज पारिख, दिलीप तुल्सयानी आदि ने सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed