{"_id":"662f84901dc3a7bb300228c1","slug":"action-will-be-taken-against-selling-goods-kept-in-open-at-railway-stations-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: रेलवे स्टेशनों पर खुले में रखा सामान बेचा तो खैर नहीं, पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railways: रेलवे स्टेशनों पर खुले में रखा सामान बेचा तो खैर नहीं, पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई
Mon, 29 Apr 2024 04:59 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:59 PM IST
सार
भीषण गर्मी के बीच रेल यात्रियों के खानपान को लेकर आईआरसीटीसी ने सख्ती की है। अब रेलवे स्टेशनों पर खुले में रखा सामान बेचने पर कार्रवाई होगी। इसे लेकर आईआरसीटीसी के पर्यवेक्षकों ने खानपान स्टाल संचालकों को हिदायत दी है।
विज्ञापन
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गर्मी को देखते हुए आईआरसीटीसी ने खाने की गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा है। रेलवे स्टेशन स्थितं खानपान स्टालों पर खुले में रखा सामान की बिक्री पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
कैंट, काशी, सिटी स्टेशन और बनारस स्टेशन पर खानपान निरीक्षक समेत आईआरसीटीसी के पर्यवेक्षकों ने खानपान स्टाल संचालकों को हिदायत दी है कि खुले में कोई भी सामान बिक्री के लिए नहीं रखना है। अगर शिकायत मिली को कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गर्मी के समय में लंबी दूरी की ट्रेनों की खाने की गुणवत्ता खराब हो जा रही है और वेंडर वही खाना यात्रियों को परोस रहे हैं। कई स्टेशनों पर आईआरसीटीसी के जरिये ऑनलाइन खाने का पैकेट भी कोच में चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
ऑर्डर पर ट्रेन स्टेशन पहुंचने से पहले ही खाना बनकर तैयार रहता है। यदि ट्रेन लेट हुई तो फिर वही पैकेट बंद खाना यात्रियों को दो से चार घंटे बाद मिलता है। ऐसे में कई बार खाना खराब भी निकलता है। वहीं, कैटरिंग कंपनियों के वेंडर बिना मेडिकल के भी ट्रेनों में चढ़ जाते हैं।
कैंट रेलवे स्टेशन खानपान स्टालों पर सुबह का खाना शाम तक यात्रियों को बेचा जाता है। बासी सामान की शिकायत यात्री दर्ज कराते हैं। आईआरसीटीसी के सीआरएम अजीत सिन्हा ने बताया कि गर्मी को देखते हुए स्टाल संचालकों को सावधानी बरतने को कहा गया है। यात्रियों की शिकायत पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।