{"_id":"692df9e0a99a2787dd0a1f47","slug":"action-will-be-taken-against-doctors-prescribing-outside-medicines-varanasi-news-c-20-vns1056-1206377-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बाहर की दवा लिखने वाले चिकित्सकों के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बाहर की दवा लिखने वाले चिकित्सकों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते अपर निदेशक । संवाद
अस्पताल में चिकित्सकों ने बाहर की दवाएं लिखीं तो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य विभाग के अपर निदेशक डॉ. एनडी शर्मा ने दीनदयाल अस्पताल का निरीक्षण करते हुए चिकित्सकों को चेतावनी दी। उन्होंने अस्पताल के हर एक कोने में स्वास्थ्य सुविधाओं को परखा। इस दौरान सुविधाओं को देखकर वह काफी संतुष्ट नजर आए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरएस राम भी मौजूद रहे।
अपर निदेशक ने पंजीकरण काउंटर पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार बनाए जाने की व्यवस्था की सराहना की। लेकिन, रोगियों की संख्या अधिक होने के कारण उन्होंने पंजीकरण पटल बढ़ाने और आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया को आसान और सुचारु करने के निर्देश दिए। ओपीडी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पाया कि ज्यादातर डॉक्टर ओपीडी में थे। अपर निदेशक ने मरीजों से बात की। अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा।
अपर निदेशक ने आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर सुविधा देने के निर्देश भी दिए गए। डॉ. शर्मा ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण मरीजों के उपचार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। साथ ही, सीएमएस को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ नियमित भ्रमण करें और समय से ओपीडी व इमरजेंसी में उपस्थित रहें। अपर निदेशक ने यह भी चेतावनी दी कि किसी भी परिस्थिति में डॉक्टर बाहर की दवाएं या जांच न लिखें। यदि ऐसे मामले सामने आते हैं, तो संबंधित चिकित्सक या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।