फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action on shortage of urea fertilizer, action will be taken if DM's decree is not followed in varanasi

यूपी: यूरिया-खाद की किल्लत पर एक्शन, डीएम के फरमान का पालन नहीं तो होगी कार्रवाई

Wed, 26 Aug 2020 03:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 26 Aug 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
Action on shortage of urea fertilizer, action will be taken if DM's decree is not followed in varanasi
सांकेतिक तस्वीर

वाराणसी में भारी मात्रा में किसानों को यूरिया-खाद की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए बुधवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कैंप कार्यालय पर सहकारिता एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर एक बड़ा फैसला लिया है।

विज्ञापन

इसके तहत अब सहकारी समितियों में उर्वरक केंद्र एवं निजी बिक्री केंद्र बंद पाए जाने पर सिर्फ दुकानदारों के साथ ही नहीं बल्कि उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी, जिन्हें इसकी निगरानी के लिए तैनात किया जाएगा। कालाबजारी की शिकायतों के मामले में जिला कृषि अधिकारी एवं एआर कोऑपरेटिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने का दिया निर्देश।
विज्ञापन



जिलाधिकारी को किसानों की ओर से यूरिया के संबंध में कई तरह की शिकायतें मिली थीं। इनका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी एवं एआर कोऑपरेटिव से उन उपायों के बारे में पूछा जो, किसानों को यूरिया की कमी न होने के लिए किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी समितियों के समय पर न खुलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि 33 समिति पर अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर इसको खोलें। यदि जांच के समय कोई भी समिति बंद पाई जाती है तो संबंधित एडीओ (कोऑपरेटिव) एवं एडीसीओ की जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी समितियों पर रोस्टरवार सूची चस्पा करते हुए यहां पर लेखपालों की ड्यूटी लगाई जाए।

उन्होंने कहा कि यदि जनपद में यूरिया की कालाबाजारी, अधिक मूल्य पर बिक्री या सोसायटी बंद होने की शिकायत पाई जाती है तो कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को किलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि पिछले दिनों अधिकारियों की टीम गठित कर जांच कराई गई थी।

इसमें 21 लाइसेंसी कई खामियों के साथ दोषी पाए गए थे। जिसमें से चार का लाइसेंस निरस्त किया गया और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed