{"_id":"686189808cc992c07e046574","slug":"action-on-bullying-first-ate-faluda-then-beat-up-the-shopkeeper-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दबंगई पर एक्शन; पहले फालूदा खाया, दुकानदार ने पैसा मांगा तो कर दी पिटाई, पुलिस ने तीन को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दबंगई पर एक्शन; पहले फालूदा खाया, दुकानदार ने पैसा मांगा तो कर दी पिटाई, पुलिस ने तीन को पकड़ा
Mon, 30 Jun 2025 12:15 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:15 AM IST
सार
फालूदा का पैसा मांगने पर सफारी सवार दबंगों ने दुकानदार को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया। बाद में समझौते के बाद तीनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
up police
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मिर्जामुराद स्थानीय बाजार में शनिवार की देर शाम सफारी गाड़ी सवार तीन मनबढ़ युवकों ने एक दुकान से फालूदा खाया। दुकानदार राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी पूरन चंद गुज्जर के पैसा मांगने पर सभी उसे पीटने लगे। बीचबचाव करने आए पड़ोसी दुकानदार सत्यम गुप्ता की भी तीनों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन
शोर मचाने पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने सफारी सवार तीनों युवकों की पिटाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने सफारी के साथ तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। रविवार को थाने में हुई पंचायत के बाद दोनों पक्ष में समझौता हुआ। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि दुकानदार से मारपीट करने वाले युवकों को आपसी समझौते के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन