वाराणसी: कबाड़ी की दुकान पर एसीपी ने मारा छापा, कटने को आए छह ट्रक बरामद
एसीपी चेतगंज कबाड़ी की दुकान पर छापा मारकर कटने आए छह ट्रकों को बरामद किया। एसीपी ने दुकानदार को गाड़ियों के कागजात दिखाने के लिए शनिवार तक का मौका दिया है। साथ ही दुकान को सीज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चौकाघाट क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान पर एसीपी चेतगंज ने कटने आए छह ट्रक को गुरुवार को छापा मारकर पकड़ लिया। इस दौरान कई गाड़ियों के पार्ट्स भी बरामद हुए। इन गाड़ियों के कागजात न दिखा पाने के कारण दुकानदारों को शुक्रवार तक का मौका दिया गया। तब तक के लिए रात में दुकान को सील कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार तक कागजात नहीं दिखा पाने पर कबाड़ी दुकानदार पर विधिक कार्रवाई तय है। एसीपी की इस कार्रवाई से चौकाघाट क्षेत्र में कबाड़ी दुकानदारों में खलबली मची हुई है।
एसीपी चेतगंज अनिरूद्ध कुमार को सूचना मिली कि चौकाघाट क्षेत्र में चोरी की गाड़ियां बेची जा रही हैं और उनके पार्ट काटकर बेचा जा रहा है। चेतगंज और जैतपुरा थाने को सूचित किए बगैर एसीपी अनिरूद्ध चौकाघाट स्थित कबाड़ी मंडी पहुंच गए। कबाड़ी की दुकान पर खड़े छह ट्रक के कागजात मांगे तो दुकानदार नहीं दिखा सका।
इस दौरान अलग-अलग गाड़ियों के पार्ट को भी एसीपी ने जब्त करा लिया। दुकान को सील करते हुए गाड़ियों के कागजात दिखाने के लिए दुकानदारों को 24 घंटे की मोहलत दी गई। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आसपास के कई दुकानदार मौके से भाग निकले। एसीपी चेतगंज अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि दुकान को सील करा दिया गया, वहीं कबाड़ी दुकानदार को गाड़ियों के कागजात दिखाने के लिए शुक्रवार तक की मोहलत दी गई है।
चौकाघाट और पिशाचमोचन में बिकते हैं चोरी के पार्ट
चेतगंज थाना क्षेत्र के पिशाचमोचन और चौकाघाट क्षेत्र में चोरी और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों के पार्ट बेचे जाते हैं। दुकानों से कम मूल्य पर यहां से लोग गाड़ियों पार्ट खरीदते हैं। सबसे बड़ी कबाड़ मंडी पिशाचमोचन में कई बार पुलिस ने छापा मारा लेकिन अब भी गाड़ियां काटी जा रही हैं। चौकाघाट में बड़े वाहनों को काटा जा रहा है। बताया जाता है कि चौकाघाट में मशीनों के जरिए चंद घंटे में ट्रक के पार्ट अलग-अलग हो जाते हैं।