फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ACP Chetganj raided the scrap shop, recovered six trucks that came to cut

कबाड़ी दुकान पर एसीपी चेतगंज ने मारा छापा, कटने को आए छह ट्रक बरामद

Fri, 22 Oct 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
ACP Chetganj raided the scrap shop, recovered six trucks that came to cut
चौकाघाट क्षेत्र में कबाड़ी की दुकान पर कटने आए छह ट्रक को एसीपी चेतगंज ने बृहस्पतिवार को छापा मारकर पकड़ा। कई गाड़ियों के पार्ट्स भी बरामद हुए। इन गाड़ियों के कागजात न दिखा पाने के कारण दुकानदारों को शुक्रवार तक का मौका दिया गया। तब तक के लिए रात में दुकान को सील कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार तक कागजात नहीं दिखा पाने पर कबाड़ी दुकानदार पर विधिक कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

एसीपी की इस कार्रवाई से चौकाघाट क्षेत्र में कबाड़ी दुकानदारों में खलबली मची हुई है। एसीपी चेतगंज अनिरुद्ध कुमार को सूचना मिली कि चौकाघाट क्षेत्र में चोरी की गाड़ियां बेची जा रही हैं और उनके पार्ट काटकर बेचा जा रहा है। चेतगंज और जैतपुरा थाने को सूचित किए बगैर एसीपी अनिरुद्ध चौकाघाट स्थित कबाड़ी मंडी पहुंच गए। कबाड़ी की दुकान पर खड़े छह ट्रक के कागजात मांगे तो दुकानदार नहीं दिखा सका। इस दौरान अलग-अलग गाड़ियों के पार्ट को भी एसीपी ने जब्त करा लिया।
विज्ञापन

दुकान को सील करते हुए गाड़ियों के कागजात दिखाने के लिए दुकानदारों को 24 घंटे की मोहलत दी गई। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आसपास के कई दुकानदार मौके से भाग निकले। एसीपी चेतगंज ने बताया कि दुकान को सील करा दी गई। कबाड़ी दुकानदार को गाड़ियों के कागजात दिखाने के लिए शुक्रवार तक की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकाघाट और पिशाचमोचन में बिकते हैं चोरी के पार्ट
चेतगंज थाना अंतर्गत पिशाचमोचन और चौकाघाट क्षेत्र में चोरी और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों के पार्ट बेचे जाते हैं। दुकानों से कम मूल्य पर यहां से लोग गाड़ियों पार्ट खरीदते हैं। सबसे बड़ी कबाड़ मंडी पिशाचमोचन में कई बार पुलिस ने छापा मारा लेकिन अब भी गाड़ियां काटी जा रही हैं। चौकाघाट में बड़े वाहनों को काटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed