{"_id":"587f51b44f1c1b665ff0030e","slug":"acid-tanker-accident-and-overturn-in-sonebhadra-vollagers-strir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः एसिड से भरा टैंकर पलटने के बाद मचा हड़कंप, कई खेतों की फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः एसिड से भरा टैंकर पलटने के बाद मचा हड़कंप, कई खेतों की फसल बर्बाद
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
Updated Wed, 18 Jan 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
चार अग्निशमन दल ने एसिड के प्रभाव पर किया नियंत्रण
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले में म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में हाइड्रोक्लोरिक एसिड से भरा टैंकर पलट गया। एसिड सड़क पर और पास के खेतों में बिखरने पर गांव में हड़कंप मच गया। घटना मंगलवार शाम की है।
पहले तो ग्रामीणों को लगा कि कुछ नहीं होगा, लेकिन देर शाम एसिड के प्रभाव से उठने वाले धुएं से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, तब पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन दस्ते की मदद से एसिड के प्रभाव को कम कराया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि एसिड की वजह से कई खेतों की फसल बर्बाद हो गई और आने-जाने वाले लोग दहशत में रहे।
मंगलवार की शाम रासपहरी गांव में रेणुकूट से रायपुर जा रहा हाइड्रोक्लोरिक एसिड से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया।
इससे उसमें भरा एसिड बहने लगा और सड़क के साथ पूरे खेत में फैल गया। उस दौरान ग्रामीणों को कुछ नहीं समझ में आया देर शाम जब कोहरा गिरने लगा तब एसिड खौलने लगा और उससे बड़ी तेजी से धुआं निकलने लगा।
विज्ञापन
धुएं के प्रभाव से ग्रामीणों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस दौरान किसी ने 100 नंबर पर फोन कर इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति देख तत्काल अग्निशमन दस्ते को बुलाया।
रासपहरी में मौके पर राबर्ट्सगंज-चोपन से एक-एक तथा रेणुकूट से दो अग्निशमन दस्ता पहुंच गया और पानी का छिड़काव कर स्थिति को नियंत्रित किया। रात बारह बजे तक यह सिलसिला चलता रहा।
घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं अग्निशमन दल के लोग मौजूद रहे।
एसिड के प्रभाव से बेचन के खेत की फसल, रामवृक्ष, नवरत्न, रामनरेश, राजनाथ, जयनाथ, बेचू आदि की अरहर की खड़ी फसल, सेम एवं आलू आदि झुलस गई। ग्रामीणों ने प्रभावित फसल के नुकसान के मुआवजे की मांग उठाई है।