फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Acid attack happened, bones were also broken, but strong spirits gave success

एसिड अटैक हुआ, हड्डियां भी टूटीं, पर मजबूत हौसले ने दिलाई सफलता

Sun, 06 Mar 2022 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Acid attack happened, bones were also broken, but strong spirits gave success
आपने अक्सर सुना होगा कि परिश्रम और संघर्ष सफलता की चाबी है। काशी की एक बेटी पर ये कहावत सटीक बैठती है। वो हैं एसिड अटैक सर्वाइवर मंगला कपूर। 11 साल की उम्र में एसिड अटैक होने के बाद उन्होंने दर्द झेला, लेकिन अपने लक्ष्य को धूमिल नहीं होने दिया। उन्होंने इस घटना को एक चुनौती की तरह लिया और आज वे कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। आज हम उनकी संघर्ष की कहानी सेे रूबरू होंगे।
विज्ञापन

कभी परिवार की रंजिश में 11 साल की इस बेटी को एसिड अटैक का सामना करना पड़ गया। तीन भाइयों के बीच इकलौती बहन के लिए ये हादसा इतना भयानक था कि इसके बाद उन्होंने अपना चेहरा ही खो दिया। एसिड से खराब हुए चेहरे को ठीक कराने के लिए अलग-अलग शहरों में उन्हें 37 ऑपरेशन करवाने पड़े। इस बीच 2007 में एक एक्सीडेंट के दौरान उनकी जांघ की दोनों हड्डियां भी टूट गईं। लेकिन अपने मजबूत मनोबल और जुझारू होने के कारण उन्होंने वापसी की। एसिड अटैक के मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक तूफान से बाहर निकलने के लिए मंगला के पिताजी उनका सहारा बने। मंगला की सर्जरी ने परिवार को आर्थिक रूप से भी खोखला कर दिया। अपने चेहरे की वजह से उन्हें स्कूल और कॉलेज ही नहीं नौकरी मिलने में भी परेशानी झेलनी पड़ी। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
विज्ञापन

मंगला ने बीएचयू से बी. म्यूज, एम म्यूज में गोल्ड मेडल और पीएचडी हासिल की। जब मंगला गातीं हैं तो उनकी मीठी आवाज सुनने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती थी। पीएचडी करने के बाद बीएचयू के महिला महाविद्यालय में लेक्चरर की पोस्ट पर उनकी नियुक्त हुई। आज उनके मार्गदर्शन में 13 विद्यार्थियों ने अपनी पीएचडी की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी की लता का मिल चुका है सम्मान
प्रो. मंगला कपूर को काशी की लता मंगेशकर सम्मान दिया जा चुका है। हाल ही में राज्य सभा द्वारा उन्हें रोल मॉडल पुरस्कार भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed