फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   accused of robbery from jewellers arrested in varanasi who stole gold after throwing chilli powder

Varanasi News: आंखों में मिर्ची झोंक सराफा व्यवसायी से लूट का आरोपी गिरफ्तार, बोला- पत्नी की डिलीवरी के लिए नहीं था पैसा

Sun, 17 Jul 2022 03:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Jul 2022 03:23 PM IST
सार

वाराणसी के रोहनिया जगतपुर स्थित प्रीति ज्वेलर्स में शुक्रवार को हुए लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूट के गहने भी बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
accused of robbery from jewellers arrested in varanasi who stole gold after throwing chilli powder
सराफा व्यवसायी से लूट का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र अंतर्गत पंडितपुर में सराफा व्यवसायी के आंखों में मिर्च पाउडर झोंक आभूषण लूट के आरोपी को पुलिस ने रविवार को जफराबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया। कब्जे से लूट का पांच-पांच सोने का लॉकेट और झाला, एक अंगूठी और लूट में उपयोग बाइक बरामद किया गया।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी की डिलिवरी कराने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए लूट की घटना को अंजाम दिया। एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी के अनुसार 15 जुलाई की पंडितपुर में दुकान के अंदर कन्हैया लाल सेठ की आंखों में मिर्ची झोंक आभूषण लूट की घटना को अंजाम करनाडाडी निवासी प्रदुम्न पटेल उर्फ कोली ने दिया था।
विज्ञापन


दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी को चिन्हित किया गया। रोहनिया इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा को सूचना मिली कि आरोपी जफराबाद रेलवे क्रासिंग के पास है। इसके आधार पर टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम की पूछताछ में प्रदुम्न  ने बताया कि वह मजदूरी करता है। इसी माह उसकी पत्नी को डिलीवरी होने वाली है। पैसे की तंगी की वजह से उसने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को बताया कि एक दिन पहले भी बुजुर्ग सराफा व्यवसायी कन्हैया पटेल की दुकान पर आकर रेकी की थी।

घटना वाले दिन अपने घर से बाइक लेकर निकला और पास में ही रामराज पटेल की किराना दुकान से पांच रुपये का मिर्ची पाउडर खरीदा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed