फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accused of misdeed Girl Injured in Encounter and Arrested in azamgarh His Way Commit Another Crime

UP: 9 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी साहब मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार; एक और अपराध को अंजाम देने जा रहा था

Mon, 11 May 2026 10:11 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 11 May 2026 10:11 AM IST
सार

UP Encounter News: आजमगढ़ जिले की पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखकर वह भाग रहा था। इसके बाद छिपकर टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Accused of misdeed Girl Injured in Encounter and Arrested in azamgarh His Way Commit Another Crime
मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ के तहबरपुर थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की।

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि 9 मई को थाना तहबरपुर क्षेत्र के ग्राम महुवार निवासी नखडू उर्फ साहब ने घर के बाहर खेल रही लगभग 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई और जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में थाना तहबरपुर में पॉक्सो एक्ट  के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

Accused of misdeed Girl Injured in Encounter and Arrested in azamgarh His Way Commit Another Crime
पुलिस की वाहन में घायल बदमाश। - फोटो : संवाद

रविवार की शाम को थानाध्यक्ष तहबरपुर आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग अभियान पर थी। सूचना मिलने पर आरोपी को रैसिंहपुर-मंझारी बाजार क्षेत्र में देखा गया। पुलिस टीम पहुंची तो आरोपी भागने लगा और पुलिस पर जानलेवा हमले की नीयत से फायरिंग कर दी।

पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण के लिए चेतावनी दिए जाने के बावजूद आरोपी ने दोबारा तमंचा तान दिया। इस पर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह ने आत्मरक्षा में नियंत्रित फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा, कारतूस, एक मोबाइल फोन और 820 रुपये नगद बरामद किए गए। आरोपी को 11 मई 2026 की मध्यरात्रि पुलिस सुरक्षा में सीएचसी तहबरपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed