फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accused of misdeed arrested IIT BHU student was kissed and then made to take off her clothes read full timelin

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी अरेस्ट: आईआईटी बीएचयू की छात्रा को किस किया फिर उतरवाए कपड़े, पढ़ें- क्या हुआ उस दिन

Sun, 31 Dec 2023 09:55 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 31 Dec 2023 09:55 AM IST
सार

एक नवंबर की रात आईआईटी बीएचयू में मैथमेटिकल इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक की छात्रा न्यू गर्ल्स हॉस्टल से बुधवार आधी रात बाद करीब 1.30 बजे बाहर घूमने के लिए निकली। वह परिसर में गांधी स्मृति छात्रावास चौराहे पर पहुंची तो वहां उसका दोस्त मिल गया। दोनों कर्मन वीर बाबा मंदिर के पास में ही पीछे से बुलेट सवार तीन युवक आए और छात्रा और उसके दोस्त को रोका।

विज्ञापन
Accused of misdeed arrested IIT BHU student was kissed and then made to take off her clothes read full timelin
आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

आईआईटी बीएचयू परिसर में एक नवंबर की रात छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। दो महीने तक पुलिस आरोपियों की तलाश करती रही। आखिरकार साल के जाते जाते आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। घटना के बाद कैंपस में लगातार प्रदर्शन चल रहा था और आरोपियों को पकड़ने की मांग हो रही थी। 

विज्ञापन


क्या है मामला

एक नवंबर की रात आईआईटी बीएचयू में मैथमेटिकल इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक की छात्रा न्यू गर्ल्स हॉस्टल से बुधवार आधी रात बाद करीब 1.30 बजे बाहर घूमने के लिए निकली। वह परिसर में गांधी स्मृति छात्रावास चौराहे पर पहुंची तो वहां उसका दोस्त मिल गया। दोनों कर्मन वीर बाबा मंदिर के पास में ही पीछे से बुलेट सवार तीन युवक आए और छात्रा और उसके दोस्त को रोका। कुछ देर बाद दोस्त को वहां से भगा दिया। छात्रा ने जो पुलिस को तहरीर दी है, उसमें लिखा है कि युवकों ने मुंह दबा दिया और एक कोने में लेकर चले गए। पहले किस किया फिर कपड़े निकालकर वीडियो और फोटो भी बनाया। चीखने चिल्लाने के बाद उन युवकों ने मारने की धमकी भी दी। यहीं नहीं उन युवकों ने फोन भी ले लिया और करीब 10-15 मिनट मुझे रखा और फिर छोड़ दिया। किसी तरह जान बचाकर भागी तो मुझे बाइक की आवाज सुनाई दी।

विज्ञापन


डरकर प्रोफेसर के घर में भागी छात्रा
आईआईटी बीएचयू में जिस छात्रा के साथ घटना घटी वो इतना डर गई थी कि रात को घटना स्थल के पास में ही प्रोफेसर के घर में घुस गई। छात्रा के अनुसार प्रोफेसर के घर में 20 मिनट तक रूकी रही। यहां प्रोफेसर से संपर्क किया तो उन्होंने अपने घर के गेट तक छोड़ा। यहां से पार्लियामेंट सिक्यूरिटी कमेटी के राहुल राठौर मिले और आईआईटी बीएचयू पेट्रोलिंग गार्ड के पास लेकर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले भी हुई थी ऐसी घटना
बता दें, कि साल 2017 में भी एक छात्रा के साथ इसी तरह छेड़छाड़ की घटना हुई थी जिससे पूरा देश हिल गया था। इसके बावजूद अभी भी कैंपस कैंपस में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। जिससे ाए दिन ऐसी घटनाएं होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed