{"_id":"5b6333044f1c1bab7d8b60f0","slug":"accused-of-hostage-nepali-girl-submit-in-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेपाली युवतियों से जबरन देह व्यापार कराने के आरोपियों को भेजा गया जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली युवतियों से जबरन देह व्यापार कराने के आरोपियों को भेजा गया जेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी रिमांड पर रहेंगे तीन आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल और नेपाल की 18 युवतियों को बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराने के आरोपियों को गुरुवार को वाराणसी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों की न्यायिक रिमांड मंजूर करते हुए चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। नई दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लाए गए मानव तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को गुरुवार को पुलिस ने एसीजेएम (षष्टम) धीरेंद्र सिंह की अदालत में पेश किया।
इंस्पेक्टर शिवपुर के आवेदन पर अदालत ने शुक्रवार सुबह 10 बजे से रविवार सुबह 10 बजे तक पुलिस कस्टडी रिमांड में तीनों पुरुष आरोपियों से पूछताछ की अनुमति दी है। नेपाल के गुलरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था कि विदेश में रोजगार का झांसा देकर नेपाली युवतियों को वाराणसी ले जाया गया। यहां बंधक बनाकर युवतियों से जबरन देह व्यापार कराया गया।
तफ्तीश के क्रम में पुलिस ने शिवपुर क्षेत्र निवासी भाजपा नेता जय सिंह उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया। इसके बाद नई दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र में छापामारी कर पुलिस ने सोमवार की रात 16 नेपाली और दो भारतीय युवतियों को मुक्त कराया।
विज्ञापन
इसके साथ ही गाजीपुर निवासी राजेंद्र यादव, नई दिल्ली निवासी पवन खुराना, काठमांडू निवासी सवीन शाह और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की सुंदरी उर्फ वितिका थापा को गिरफ्तार कर पुलिस शहर ले आई।
इस संबंध में एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि तीनों पुरुष आरोपियों की दो दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मिली है। इस दौरान उनसे पूछताछ कर इस गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जाएगी।

नेपाल सरकार ने जारी की एडवाइजरी
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
नेपाली युवतियों को खाड़ी देशों में ले जाकर देह व्यापार करने की सूचना पर नेपाल सरकार सख्त हुई। इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर भारत सरकार से अनुरोध किया गया कि एयरपोर्ट से नेपाली युवतियों के विदेश जाने के दौरान उनकी हर तरीके से तफ्तीश करा ली जाए और कारण स्पष्ट कर लिया जाए।
एसएसपी ने बताया कि अब तक की पूछताछ में एयरपोर्ट प्रबंधन के कुछेक कर्मियों और सीआईएसएफ के कुछेक लोगों की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हुई है। एडवाइजरी जारी होने के बाद आखिरकार एयरपोर्ट से नेपाली युवतियां कैसे विदेश जा रही थी। तफ्तीश में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सविन शाह, पवन खुराना और राजेंद्र यादव तीनों अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं। तीनों की मुलाकात बाबतपुर और नई दिल्ली स्थित एयरपोर्ट पर लोडिंग-अनलोडिंग के काम के दौरान हुई। नेपाल से युवतियों को लाने की जिम्मेदारी सविन और सुंदरी की थी। वहीं, उन्हें दिल्ली तक पहुंचाने और ठहराने की व्यवस्था पवन खुराना और राजेंद्र करते थे। विदेश भेजने की जिम्मेदारी सत्यनारायण योगी सहित तीन अन्य पर थी।