फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accused of cheating saree traders arrested from New Delhi

Varanasi News: साड़ी कारोबारियों से ठगी का आरोपी नई दिल्ली से गिरफ्तार

Fri, 16 Dec 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating saree traders arrested from New Delhi
साड़ी कारोबारियों से ठगी के आरोपी को सिगरा पुलिस ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस से बचने के लिए वह नई दिल्ली स्थित फूड कंपनी में डिलिवरी ब्वाय का काम करता था। आरोपी के ऊपर सिगरा थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में दस मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसीपी चेतगंज शिवा सिंह के अनुसार गिरफ्तार अजय अरोड़ा उर्फ राहुल सिंह नई दिल्ली के गीता कालोनी थाना अंतर्गत न्यू लाहौर शास्त्री नगर का रहने वाला है। शहर के दस साड़ी कारोबारियों को चपत लगाकर फरार था। फर्जी मुहर, बिल सहित अन्य कूटरचित दस्तावेज के जरिये व्यापारियों को अपने जाल में फंसाता था। साड़ी कारोबारियों को झांसा देकर माल मंगाने के बाद भुगतान न देना पड़े, इसलिए वह ठिकाना बदल देता था। यहां वह राहुल सिंह के नाम से रहता था।
विज्ञापन

एसीपी चेतगंज के अनुसार पुलिस की पूछताछ में अजय अरोड़ा ने बताया कि गीता कालोनी निवासी दंपती नीलम सोनी व गगन सोनी बनारस में विभिन्न नाम से साड़ी की गद्दी खोली हुई है। इनके गिरोह में राज गुप्ता, जसवीर कौर, विशाल शर्मा, संजीव पाठक और अंशु गुप्ता है। नीलम सोनी व गगन सोनी के कहने पर वाराणसी आया। व्यापारियों को कोई शक न हो, इसलिए उन्हें चेक और साड़ी रखने की रसीद देते थे। कई विभाग की जाली मुहरें भी बनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी पढ़ाती है स्कूल में
एसीपी चेतगंज ने बताया कि सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह, नगर निगम चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह अन्य टीम को सूचना मिली कि धोखाधड़ी का आरोपी नई दिल्ली में है, जिसकी पत्नी वैशाली स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। इस आधार पर नई दिल्ली में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed