फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accused of brutality with 11 years old girl arrested in varanasi cousin done heinous act with friends

Varanasi: 11 साल की बालिका से हैवानियत के आरोपी गिरफ्तार, चचेरे भाई ने ही दोस्तों के साथ किया था घिनौना काम

Sat, 04 Mar 2023 08:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Mar 2023 08:49 PM IST
सार

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र की 11 वर्षीय बालिका के साथ उसके चचेरे भाई, पड़ोस के एक युवक और एक किशोर ने सामूहिक दुष्कर्म और अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद उसका मुंह दबा कर और गर्दन ऐंठ कर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Accused of brutality with 11 years old girl arrested in varanasi cousin done heinous act with friends
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र स्थित एक खंडहर में 11 वर्षीय बालिका शव मिलने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बालिका से सामूहिक दुष्कर्म और और अप्राकृतिक दुष्कर्म हुआ था। उसके बाद गला घोंटकर हत्या के बाद शव को फेंक दिया गया था। इस जघन्य वारदात को अंजाम देने का आरोप बालिका के चचेरे भाई और उसके दो दोस्तों पर है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी नाबालिग है।

विज्ञापन


आरोपियों की शिनाख्त पहलू का पुरा, फुलवरिया के सनोज उर्फ राहुल सिंह और शुभम सिंह उर्फ पप्पू के तौर पर हुई है। एक अन्य आरोपी 17 वर्षीय किशोर है। तीनों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र की कक्षा छह में पढ़ने वाली 11 वर्षीय बालिका बीते एक फरवरी को अपने घर से निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। दो फरवरी को उसका शव उसके घर के बगल में स्थित खंडहर मेें मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। इसलिए पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के संबंध में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम से परामर्श लिया। सामने आया कि बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म और अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के बाद उसका मुंह दबा कर और गला मरोड़ कर उसकी हत्या की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी फुलवरिया सौरभ पांडेय को शुरू से ही शक था कि वारदात को बालिका के मुहल्ले के ही किसी के द्वारा अंजाम दिया गया है। शक के आधार पर बोरिंग का काम करने वाले सनोज की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर उससे पूछताछ शुरू की गई।

पूछताछ में वारदात की गुत्थी परत दर परत सुलझती गई और तीनों आरोपी पकड़े गए। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर कैंट प्रभुकांत के नेतृत्व में इंस्पेक्टर क्राइम विजय कुमार, फुलवरिया चौकी प्रभारी सौरभ पांडेय, दरोगा राकेश कुमार, राजकुमार, वैभव शुक्ला व विवेक सिंह की टीम शामिल थी।

चचेरा भाई पुलिस के सामने कर रहा था ड्रामा

चौकी प्रभारी फुलवरिया सौरभ पांडेय ने बताया कि बालिका का शव मिलने के बाद उसका चचेरा भाई बिलख-बिलख कर रो रहा था। बालिका के पोस्टमार्टम के दौरान वह मोर्चरी में ही मौजूद था और घटना के जल्द खुलासे की मांग कर रहा था। उसके बाद भी वह पुलिस के आगे-पीछे ही लगा रहा और यह शक नहीं होने दिया कि वह भी वारदात को अंजाम देने वाले में से एक है।

सनोज ने पूछताछ में जब अपना अपराध स्वीकार कर लिया तब भी वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा। कड़ाई से हुई पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह भी वारदात में शामिल था।

सीसीटीवी कैमरा बना पुलिस का मददगार

बालिका के लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके घर की गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालना शुरू किया। एक फरवरी की सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक की फुटेज खंगालने पर पता लगा कि बालिका अपने घर की गली से बाहर निकली ही नहीं थी।

इसके बाद बालिका का शव उसके घर के बगल में स्थित खंडहर में मिला तो पुलिस को यकीन हो गया कि वारदात को पास-पड़ोस के ही किसी व्यक्ति ने अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार यदि कोई बाहरी व्यक्ति होता तो शव को समीप में ही वरुणा नदी में या फिर कहीं और ठिकाने लगाता। इसी आधार पर बालिका के घर के आसपास रहने वाले संदिग्ध गतिविधियों वाले लोगों से पूछताछ शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed