फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   accused died in Jaunpur district jail police give money to his father dead body was lying at mortuary

जौनपुर जेल में बंद हत्यारोपी की मौत: पुलिस ने जिला मुख्यालय आने का खर्चा दिया तो पहुंचे पिता, 38 घंटे पड़ा रहा शव

Fri, 13 Aug 2021 08:32 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Fri, 13 Aug 2021 08:32 PM IST
सार

जौनपुर जिला जेल में हत्या के आरोप में निरुद्ध पंवारा के चेतरिया निवासी मुकेश वनवासी की बुधवार रात मौत हो गई थी। वह हार्निया व हाइड्रोसील का लंबे समय से मरीज था।
 

विज्ञापन
accused died in Jaunpur district jail police give money to his father dead body was lying at mortuary
बंदी की मौत के बाद मर्चरी हाउस के बाहर बृहस्पतिवार को तैनात पुलिस। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हत्या के मामले में जौनपुर जिला जेल में निरुद्ध एक बंदी की बुधवार रात मौत हो गई थी। जेल प्रशासन के मुताबिक वह हार्निया व हाइड्रोसील का लंबे समय से मरीज था। उसका तीन दिन से जेल के अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार रात तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बंदी की मौत के बाद उसका शव 38 घंटे तक मोर्चरी पर पड़ा रहा। पुलिस ने पिता को जिला मुख्यालय तक आने का खर्चा दिया तो शुक्रवार को मृतक के पिता की मौजूदगी में पंचनामा हुआ। इसके बाद पोस्टमार्टम और फिर रामघाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन


जेल प्रशासन के अनुसार, पंवारा क्षेत्र के चेतरिया गांव निवासी मुकेश वनवासी (37) 7 जून 2018 से हत्या के मामले में जेल में बंद था। वह हार्निया व हाइड्रोसील का मरीज था। लंबे समय से इलाज करा रहा था। तीन दिनों से वह जेल के अस्पताल में भर्ती था। बुधवार रात हालत अधिक बिगड़ने पर साढ़े नौ बजे जेल कर्मचारी उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


उधर, डीएम मनीष कुमार वर्मा द्वारा नामित मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शीतला पुलिस चौकी के इंचार्ज राघवेंद्र बहादुर सिंह को पंचनामा के लिए भेजा। लेकिन, बृहस्पतिवार शाम तक मृतक के परिवार के लोग नहीं आए। ऐसे में शव मोर्चरी में पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पवारा मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी देने के साथ ही मृतक के परिजनों को जिला मुख्यालय तक आने का खर्चा किराया आदि दिया गया। इसके बाद पिता पहुंचे। शीतला चौकियां पुलिस चौकी के इंचार्ज ने बताया कि मृत बंदी के पिता सहदेव शुक्रवार की सुबह आए, जिसके बाद उनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजन रामघाट पर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed