फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accused arrested for letting someone else sit in his place in police recruitment exam

UP Crime: पुलिस भर्ती परीक्षा में अपनी जगह दूसरे को बैठाने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक लाख में किया गया था सौदा

Wed, 10 Apr 2024 07:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 10 Apr 2024 07:09 PM IST
सार

पुलिस भर्ती परीक्षा में अपनी जगह किसी और को बैठाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपी बलिया जिले के फेफना का निवासी है। 

विज्ञापन
Accused arrested for letting someone else sit in his place in police recruitment exam
अनुज प्रताप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कोइराजपुर के स्कूल में पुलिस भर्ती की परीक्षा में अपनी जगह दूसरे को बैठाने वाले आरोपी बलिया के फेफना निवासी अनुज प्रताप को बड़ागांव थाने की पुलिस ने हरहुआ स्थित रिंग रोड से मंगलवार को गिरफ्तार किया। अनुज को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


यह है मामला
बड़ागांव थानाध्यक्ष आशीष मिश्र ने बताया कि 17 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा में अनुज प्रताप ने अपनी जगह अंबेडकर नगर निवासी अरुण पांडेय को लोहता थाना के राम प्यारी देवी इंटर कॉलेज में परीक्षा दिलाई थी। अरुण को एक लाख रुपये देने की बात कही गई थी। 
विज्ञापन


प्रथम पाली की परीक्षा देने के बाद वह द्वितीय पाली में दूसरे की जगह परीक्षा देने कोइराजपुर स्थित एक स्कूल आया था। चेकिंग के दौरान अरुण पकड़ लिया गया था। पूछताछ में अरुण ने अनुज प्रताप की जगह परीक्षा देने की बात स्वीकार की थी। साथ ही, आजमगढ़ के कंधरापुर निवासी अशोक कुमार द्वारा एक लाख रुपये में सौदा कराने की बात भी स्वीकार की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी करने वाली टीम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा, हरहुआ चौकी प्रभारी शिवानंद सिसोदिया, हैंड कांस्टेबल राम विलास यादव व पंकज सिंह सम्मिलित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed