फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accusation of extortion in the name of meeting and release in the remand home

Varanasi News: संप्रेक्षण गृह में मुलाकात और रिहाई के नाम पर वसूली का आरोप

Sun, 17 May 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Accusation of extortion in the name of meeting and release in the remand home
वाराणसी। रामनगर के राजकीय संप्रेक्षण गृह में बंदियों के परिजनों से मुलाकात और रिहाई के नाम पर अवैध वसूली का मामला चर्चा में है। आरोप है कि बंदियों से एक बार मुलाकात कराने के लिए 500 रुपये और कोर्ट से रिहाई आदेश आने के बाद भी ढाई से पांच हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। रुपये न देने पर रिहाई में देरी की भी शिकायत है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में जौनपुर निवासी दंपती ने आरोप लगाया कि बच्चे से मिलने के लिए मुख्य गेट पर तैनात एक होमगार्ड ने 500 रुपये मांगे। पीड़ित परिवार ने रुपये देकर मुलाकात की। सोमवार को मुलाकात के दिन बड़ी संख्या में परिजन पहुंचते हैं और उसी दौरान वसूली होती है। हत्या जैसे गंभीर मामलों में बंद बालकों की रिहाई के लिए अधिक रकम मांगने की भी चर्चा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायत आने पर जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article