Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accountant and secretary suspended for negligence

Varanasi News: लापरवाही पर लेखपाल और सचिव निलंबित

Wed, 11 Nov 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Accountant and secretary suspended for negligence
ब्लॉक के भगवानपुर कला खुर्द में मंगलवार को आयोजित जनचौपाल में डीएम शैलेष कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित बच्चों से भी बातचीत कर उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने शिकायत किया कि फसलों को हुए नुकसान के बावजूद क्षति का आकलन एवं सत्यापन संबंधी आवश्यक कार्रवाई समय से पूरी नहीं की गई है, जिसके कारण पात्र किसानों को मुआवजे का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिस पर डीएम नाराज हो गए और लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कहा कि किसानों की समस्याओं के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत अधिकारी के नियमित रूप से गांव में उपस्थित न रहने तथा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों से संबंधित आवेदन लंबे समय से लंबित रहने की शिकायत की। डीएम ने सचिव को भी निलंबित करने का निर्देश दिया। कहा कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित जनसामान्य से जुड़ी आवश्यक सेवाओं को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यक्षेत्र में नियमित रूप से उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना और ग्रामीणों को शासन द्वारा निर्धारित सेवाएं समय से उपलब्ध कराना अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही, कार्यों में शिथिलता अथवा जनता के प्रति उदासीन रवैया किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed