वाराणसी: ट्रैक्टर चलित मशीन से काट रहा था चारा, हाथ फंसने से हुई युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
वाराणसी के टेकारी गांव निवासी रामकुमार यादव ट्रैक्टर से चलने वाली चारा मशीन में चारा कटाई का कार्य कर रहा था। इस दौरान सबसे पहले उसका हाथ फंस गया। हादसे में उशकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के टेकारी गांव में रविवार सुबह ट्रैक्टर चलित चारा काटने वाली मशीन में फंसने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक ही ट्रैक्टर चलित चारा काटने वाली मशीन का मालिक था। हादसे की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं मौके पर ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।
टेकारी गांव निवासी रामकुमार यादव (35) पुत्र स्वर्गीय रामाश्रय यादव रविवार सुबह बगल के गांव में ट्रैक्टर से चलने वाली चारा मशीन में चारा कटाई का कार्य कर रहा था। मशीन में कोई तकनीकी दिक्कत आई तो देखने लगा। इस दौरान सबसे पहले उसका हाथ फंस गया। जब तक वह खुद को बचाने का प्रयास करता तब तक उसका सिर भी चारा कटाई मशीन के चपेट में आ गया।
तीन भाइयों में सबसे बड़ा था रामकुमार
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी जब परिजनों को हई तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों के भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। रामकुमार पत्नी संगीता देवी सहित पूरा परिवार हादसे के बाद बसुध की स्थिति में है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। एक पुत्र है जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम का माहौल है।