फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accident in Varanasi Two youths drown in Ganga who attended cremation of relative uproar among family members

वाराणसी में हादसा: रिश्तेदार के दाह संस्कार में आए दो युवक गंगा में डूबे, परिजनों में कोहराम

Fri, 01 Apr 2022 07:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Apr 2022 07:31 PM IST
सार

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीवो बराई निवासी गुड्डू राम (35) और अरविंद कुमार उर्फ रिंकू (28) रिश्तेदार के दाह संस्कार में गौरा उपरवार घाट पर पहुंचे थे। गंगा स्नान के दौरान दोनों डूब गए।

विज्ञापन
Accident in Varanasi Two youths  drown in  Ganga who attended cremation of relative uproar among family members
उपरवार घाट पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के गौरा उपरवार घाट पर शुक्रवार दोपहर दाह संस्कार के लिए आए दो युवक गंगा स्नान के दौरान डूब गए। ग्रामीणों और पुलिस की ओर से आए गोताखोरों द्वारा युवकों की खोजबीन की जा रही है। उधर, घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


थाना अंतर्गत सीवो बराई निवासी गुड्डू राम (35) और अरविंद कुमार उर्फ रिंकू (28)  के अर्दली निवासी रिश्तेदार ज्ञानचंद की मां का निधन हो गया था। दोपहर 12 बजे दोनों साथ में गौरा उपरवार घाट पर दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। दाह संस्कार के बाद ग्रामीणों के संग दोनों गंगा में स्नान करने गए और इस बीच दोनों नहाते हुए गहरे पानी में चले गए।

विज्ञापन

एनडीआरएफ के गोताखोरों ने की तलाश

देखते ही देखते दोनों डूबने लगे। आसपास के लोगों ने शोर मचाते हुए बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों पानी में समा गए। तुरंत घाट किनारे मल्लाहों ने पानी में छलांग लगाकर खोजबीन की लेकिन दोनों नहीं मिले। इसी बीच सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और एनडीआरएफ के गोताखोरों से युवकों की खोजबीन कराई। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि युवकों की खोजबीन कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घाट किनारे गमगीन हाल में बैठे परिजन

ग्रामीणों के अनुसार सीवो बराई निवासी शारदा राम का पुत्र गुड्डू रंगाई पोताई का काम करता है, जिसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। हादसे की सूचना मिलते ही पत्नी रूक्मिणा बेसुध हो गई। जबकि स्वयंभू राम का पुत्र अरविंद कुमार उर्फ रिंकू के परिजन भी गमगीन हो गए। देर शाम तक घाट किनारे परिजन और अन्य रिश्तेदार बैठे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed