फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accident in Varanasi Two trucks collided while trying to get the pass, the driver died

Accident in Varanasi: पास लेने के चक्कर में दो ट्रक आपस में टकराए, चालक की मौत

Tue, 19 Jul 2022 11:51 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 19 Jul 2022 11:51 AM IST
सार

वाराणसी में चोलापुर थाना क्षेत्र के धरसौना बाजार के बाईपास पर वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ जा रहे दो ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Accident in Varanasi Two trucks collided while trying to get the pass, the driver died
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी में चोलापुर थाना क्षेत्र के धरसौना बाजार के बाईपास पर सोमवार कि देर रात पास लेने के चक्कर में दो ट्रक आपस में टकरा गए। इस घटना में एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धरसौना बाजार के बाईपास पर दो ट्रक वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन


दोनों ट्रकों पर बालू लदा हुआ था। एक ट्रक दूसरे ट्रक से पास लेने के चक्कर में टकरा गया। जिसमें एक ट्रक ड्राइवर साहेब(32) पुत्र पत्तु राम निवासी ग्राम भेलखा थाना बड़ागांव गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बालू लदे ट्रैक्टर के धक्के से बुजुर्ग किसान की मौत

उधर, चोलापुर क्षेत्र के धरसौना गरथमा मार्ग पर बालू लदे ट्रैक्टर के धक्के से धरसौना निवासी बुजुर्ग किसान राधेश्याम यादव (65) की मौत हो गई। राधेश्याम घर जा रहे थे कि रास्ते में तेज रफ्तार से बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। आसपास के लोग तुरंत सीएचससी चोलापुर ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के दो लड़के हैं बड़ा लड़का प्रतापगढ़ में पुलिस विभाग में तो  छोटा लड़का सेना में है। दो लड़कियां हैं दोनों की शादी हो गई है, मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ सीएचसी चोलापुर पर इकट्ठा हो गई,  ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर सहित पकड़ ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed