फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accident in Sonbhadra Two killed in collision between car and tempo, youth dies after being crushed by truck

सोनभद्र में हादसा: कार और टेंपो की टक्कर में दो की मौत, ट्रक से कुचलकर युवक की गई जान, दुर्घटनाओं में पांच जख्मी

Tue, 28 Sep 2021 04:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 28 Sep 2021 04:40 PM IST
सार

राबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर सदर कोतवाली के बगही गांव के पास टेंपो और कार में भिड़ंत हुई। उधर, म्योरपुर क्षेत्र स्थित आश्रम मोड़ के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident in Sonbhadra Two killed in collision between car and tempo, youth dies after being crushed by truck
सोनभद्र में हादसा।  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले में दो जगहों पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग जख्मी हुए हैं। राबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर सदर कोतवाली के बगही गांव के पास मंगलवार की सुबह सवारियों से भरे टेंपो और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। इसमें तीन की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन


उधर, म्योरपुर क्षेत्र स्थित आश्रम मोड़ के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार की भोर में ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। बताया जा रहा कि मृतक ट्रक का खलासी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


कार टेंपो की भिड़ंत में दो वृद्धों की मौत
बगही गांव के पास कार व टेंपो की भिड़ंत के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। खैराही गांव से सवारियों को लेकर टेंपो मंगलवार की सुबह राबर्ट्सगंज की ओर जा रहा था। बगही गांव के पास सामने से आ रही कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टेंपो सवार सड़क पर गिर गए। हादसे में राजू (30) पुत्र नईम निवासी खैराही, रामवृक्ष यादव (65) निवासी मदार की मौत हो गई। वहीं ललिता (35) पत्नी हरिदास निवासी मदार, सलमान (20) पुत्र मकसूद, रघुनंदन (25) पुत्र मुरली निवासी खैराही, इंद्रेश (16) पुत्र बृजेश बारी महेवां, रियाज (18) पुत्र जमालुद्दीन निवासी पगिया घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर कोतवाली प्रभारी सत्यनारायण मिश्र, इंस्पेक्टर क्राइम विद्यासागर भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सलमान, रघुनंदन और ललिता को वाराणसी रेफर कर दिया। इस घटना से मृतकों और घायलों के परिजनों में कोहराम मचा है।

युवक की मौत के बाद चालक ट्रक छोड़कर भागा

म्योरपुर क्षेत्र स्थित आश्रम मोड़ के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। बताया जा रहा कि मृतक ट्रक का खलासी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

पुलिस के अनुसार, भोर में करीब चार बजे ट्रक का चालक वाहन को बैक करने लगा। इसी वक्त सड़क पर सो रहा एक युवक ट्रक के नीचे आ गया। कुचलकर उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही ट्रक को छोड़कर चालक भाग गया। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि मृतक ट्रक का खलासी था। चालक और खलासी ट्रक खड़ा कर आराम कर रहे थे। मृतक खलासी ट्रक से उतरकर सड़क के किनारे सो गया था। थानाध्यक्ष अश्विनी तिवारी का कहना है कि शव की पहचान कराई जा रही है। जांच की प्रथम दृष्टया पता चला है कि मृतक ट्रक का खलासी था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed